मनोरंजन

सुर्खियों में लता मंगेशकर! सिंगर की आवाज पर यूजर ने उठाया सवाल, अब अदनान सामी ने ऐसे दिया तगड़ा जवाब

jantaserishta.com
15 Jan 2021 3:43 PM IST
सुर्खियों में लता मंगेशकर! सिंगर की आवाज पर यूजर ने उठाया सवाल, अब अदनान सामी ने ऐसे दिया तगड़ा जवाब
x

फाइल फोटो 

भारत रत्न से सम्मानित सिंगर लता मंगेशकर की गायकी का हर कोई दीवाना है. लेकिन महान सिंगर की आवाज पर सवाल उठाए जाने लगें, उनके प्रति नफरत भरे ट्वीट वायरल होने लगें. जो होना नामुमकिन सा लगता है, एक यूजर ने ऐसा कर दिखाया है. उस यूजर ने लता मंगेशकर की आवाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही हैं.

यूजर ने लता मंगेशकर को एक ओवरेटेड सिंगर बता दिया है. लोगों की ऐसी धारणा बन गई है कि लता मंगेशकर की आवाज अच्छी है. ट्वीट में लिखा है- कई सालों से भारतीयों को गुमराह किया जा रहा है. उन्हें ये विश्वास दिलाया जा रहा है कि लता मंगेशकर की आवाज अच्छी है. अब जितना ये ट्वीट नफरत से भरा दिख रहा है, उससे भी ज्यादा गुस्सा लोगों को इस बात पर है कि लता मंगेशकर जैसी महान सिंगर का यूं अपमान किया गया है. जब सोशल मीडिया पर ये नफरत वाले ट्वीट वायरल हुए तो सिंगर
अदनान सामी
ने ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया.
अदनान ने तंज कसते हुए उस ट्रोल को ऐसा बंदर बता दिया जिसे अदरक का स्वाद नहीं पता है. उन्होंने लिखा- बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद. कई बार चुप रहकर बेवकूफ दिखना ही ठीक रहता है, मुंह खोलकर उसे साबित करने की जरूरत नहीं होती. अदनान के अलावा और भी कई ऐसे यूजर देखने को मिले जिन्होंने सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के गाने शेयर किए. उनकी आवाज को ट्रिब्यूट दिया. वैसे सपोर्ट में जब इतने सारे ट्वीट वायरल हुए तब उस ट्रोल ने फिर विवादित बयान दे डाला. उसकी नजरों में बहुत अच्छा हुआ कि लता मंगेशकर ने उमराव जान के लिए गाना नहीं गाया.
वैसे इस विवाद के बीच अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर की आशा भोसले और पाकिस्तानी सिंगर नूर जहां संग एक खूबसूरत फोटो शेयर की. उस थ्रोबैक फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ये कितनी ऐतिहासिक फोटो है. अब क्योंकि लता मंगेशकर को लेकर इतना कुछ कहा जा चुका है, ऐसे समय में अदनान द्वारा शेयर की गई इस फोटो को और ज्यादा पसंद किया जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story