मनोरंजन
लारा दत्ता ने रविवार को अपने पति को मजेदार अंदाज में वर्षगांठ की बधाई दी
Kajal Dubey
20 Feb 2023 12:04 AM IST
x
फाइल फोटो
जैसे ही लारा दत्ता ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका कमेंट सेक्शन कमेंट से भर गया
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फिल्म एक्ट्रेस लारा दत्ता और महेश भूपति की शादी को 12 वर्ष पूरे हो गए हैं। अब लारा दत्ता ने रविवार को अपने पति को मजेदार अंदाज में वर्षगांठ की बधाई दी है। गौरतलब है कि लारा दत्ता ने टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से 12 वर्ष पहले शादी कर ली थी।
लारा दत्ता ने महेश भूपति का एक वीडियो शेयर किया है
लारा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'सबसे खराब प्रपोजल अब तक का लेकिन मैं फिर भी तुमसे कभी भी वापस शादी कर सकती हूं। 12वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं पतिदेव।' वीडियो में महेश भूपति को अपने घुटनों पर बैठकर हाथ में वेडिंग रिंग लिए देखा जा सकता है। वह हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
लारा दत्ता की वीडियो पर फैंस ने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है
जैसे ही लारा दत्ता ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका कमेंट सेक्शन कमेंट से भर गया। वहीं, कई लोगों ने दिल और हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। एक फैन ने लिखा है, 'शादी की वर्षगांठ शुभकामनाएं।' वहीं, एक ने लिखा है, 'सो क्यूट।' वहीं, इसपर लाखों लाइक्स भी आ चुके है। लारा दत्ता की फोटोज पर फैंस दिल खोलकर कमेंट्स कर रहे है।
लारा दत्ता और महेश भूपति ने 2011 में शादी की थी
लारा दत्ता और महेश भूपति ने 2011 में शादी की थी। दोनों को 2012 में एक बेटी भी हुई। शादी के बाद लारा दत्ता ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी हाल ही में फिल्म बेल बॉटम रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 2021 में आई थी। लारा दत्ता ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज हंड्रेड में भी नजर आई थी। यह उनका वेब सीरीज डेब्यू था। इसके बाद उन्होंने कई वेब सीरीज में काम किया। इनमें ही हिकअप्स एंड हुकअप्स और कौन बनेगी शिखरवती भी शामिल है।
Tagsलारा दत्ता अपने पति कोमजेदार अंदाज में वर्षगांठ की बधाई दीLara Dutta wishes her husband a happy anniversary in a funny wayजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनियाकी खबरराज्यवारहिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTAAZA SAMACHARBREAKING NEWSJANTA SE RISHTAJANTA SE RISHTA NEWSLATEST NEWSNEWS WEBDESKTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSBIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE HINDI NEWSTODAY'S NEWSNEW NEWSDAILY NEWSINDIA NEWSSERIES OF NEWSNEWS OF COUNTRY AND ABROAD
Next Story





