मनोरंजन

रेवती की फिल्म ऐ जिंदगी का ट्रेलर रिलीज

Rani Sahu
30 Sep 2022 10:45 AM GMT
रेवती की फिल्म ऐ जिंदगी का ट्रेलर रिलीज
x
बॉलीवुड अभिनेत्री रेवती (actress revati) की आने वाली फिल्म ऐ जिंदगी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐ जिंदगी सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में रेवती और सत्यजीत दुबे ने मुख्य भूमिका निभायी है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज (movie trailer release) कर दिया गया है। 'प्लाटून वन फिल्म्स', बुटीक फिल्म स्टूडियो एक और रोमांचक नई फिल्म, 'ऐ जिंदगी' के साथ वापस आ गया है, जो भारत और उत्तरी अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ऐ जिंदगी की कहानी 26 साल के लड़के की है, जो लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। रेवती इस फिल्म में एक काउंसलर का रोल निभाएंगी। यह फिल्म डॉ अनिर्बान बोस द्वारा लिखित और निर्देशित है।ऐ जिंदगी 14 अक्टूबर को भारत और नॉर्थ अमेरिका के सिनेमाघरो में रिलीज होगी।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story