मनोरंजन
उज्जैन नगरी पहुंची भूमि, महादेव की भक्ति में रंगी आईं नजर पेडनेकर सिस्टर्स
Rounak Dey
8 Feb 2023 11:32 AM IST

x
उनके साथ नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
भूमि पेडनेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने अपने काम और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की खासी फैन फॉलोइंग है, जहां एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में भूमि ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए भूमि पेडनेकर ने कैप्शन में लिखा- 'ऊर्जा, जुड़ाव, शक्ति को महसूस करने की जरूरत है। शांति और सुरक्षा है जिसे महसूस करने की जरूरत है। #JaiMahakal #Ujjain'
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भूमि पेडनेकर महाकाल की भक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं।
फ्लोरल सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा लिए और गले में फूलों के हार पहने भूमि बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इस दौरान भूमि के साथ उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी उनके साथ नजर आ रही हैं। फैंस एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
Next Story





