मनोरंजन
साल 2022 की Highest Grosser बनी लाल सिंह चड्ढा, भारत से ज्यादा बाहर हुई कमाई
Rounak Dey
15 Aug 2022 6:32 AM GMT

x
चौथे दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज करवाई।
भारतीय बॉक्स ऑफिस Box Office पर आमिर खान स्टारर लाल सिंह चड्ढ़ा की कमाई के ग्राफ में ओपनिंग डे के मुकाबले गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन फिल्ममेकर्स के लिए एक राहत की राहत की खबर भी है। दरअसल, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म चाहे कोई कमाल ना दिखा रही हो लेकिन कमाई के मामले में लाल सिंह चड्ढा ओवरसीज में धमाल मचा रही है।
साल 2022 की Highest Grosser बनी लाल सिंह चड्ढा
देश में फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर हो रहे विरोध का खामियाजा मेकर्स खराब बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के जरिए तो भुगत ही रहे हैं। लेकिन विदेशों में फिल्म को लेकर ये मंजर नहीं है। boxofficeworldwide.com की रिपोर्ट के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा को विदेशों की ऑडियंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। आलम ये है कि रिलीज के महज चार दिनों में लाल सिंह चड्ढा साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यही नहीं विदेशों में इस फिल्म की कमाई के आंकड़े ने भारतीय बॉक्स ऑफिस की कमाई को भी पछाड़ दिया है।
विदेशों में Laal Singh की कलेक्शन
पहला दिन (गुरुवार)- 8.20 करोड़
दूसरा दिन (शुक्रवार)- 13.40 करोड़
तीसरा दिन (शनिवार)- 9.40 करोड़
चौथा दिन (रविवार)- 13.25 करोड़ लगभग
अबतक की कुल कमाई- 43.25 करोड़ लगभग (5.8 मिलियन डॉलर)
भारत में अब तक इतने करोड़ का कलेक्शन
तरण आदर्श द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आमिर खान की विवादों में फंसी फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज डे पर 11 करोड़ 70 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद शुक्रवार को फिल्म के बिजनेस में भारी गिरावट देखने को मिली और इसने सिर्फ 7 करोड़ 26 लाख रुपये का बिजनेस किया। तीसरे दिन फिल्म के बिजनेस में थोड़ी ग्रोथ दिखी और इसने 9 करोड़ रुपये कमाए। और चौथे दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज करवाई।
Next Story