मनोरंजन
'लाल घाघरा' ने मचाया धमाल, 2023 में भी चला पवन सिंह के इस गाने का जादू
Rounak Dey
9 Jan 2023 7:40 AM GMT

x
उसकी वजह आपके द्वारा भेजी गई जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखती है आप सभी का धन्यवाद।
Pawan Singh song Laal Ghaghra: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। पावर स्टार को उनके जन्मदिन पर करोड़ों लोगों ने बर्थडे विश किया है। बता दें कि पवन सिंह ने अपने बर्थडे पर एक गाना 'पाँचे के नाचे अइहा' रिलीज किया था, जिसे लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। रिलीज होने के बाद से ही यह सॉन्ग इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच पवन सिंह का एक पुराना गाना लाल घाघरा भी सुर्खियों में आ गया है। बीते साल ये सॉन्ग रिलीज हुआ था लेकिन साल 2023 में भी पवन सिंह के इस गाने का जलवा कायम है। पवन सिंह और नम्रता मल्ला के इस गाने पर अब 150 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
'लाल घाघरा' ने मचाया धमाल
दरअसल, पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके गाने को 150 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पवन सिंह ने कहा, थमा नहीं है, झूम रहा है अभी भी दिल्ली और आगरा लाल घाघरा की रफ्तार में नहीं आई कमी 150M+ का आंकड़ा हुआ पूरा। पवन सिंह के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं उनके चाहने वाले इसपर लगातार कमेंट करते हुए उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। मालूम हो कि पवन सिंह के इस गाने में नम्रता मल्ला भी मौजूद हैं। दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इसमें मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है।
पवन सिंह ने लुटाया फैंस पर प्यार
बताते चलें कि पवन सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं। हाल ही में पवन सिंह ने एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद कहा था। एक्टर ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने सच में मेरा दिन बना दिया। मेरे चेहरे पर जो भी मुस्कान है उसकी वजह आपके द्वारा भेजी गई जन्मदिन की शुभकामनाएं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखती है आप सभी का धन्यवाद।
Tagspublic relation latest newspublic relation newspublic relation news webdesktoday's big newstoday's important newspublic relation hindi newspublic relation big newscountry-world newsstate wise newshind newstoday's newsbig newspublic relation new newsdaily newsbreaking newsindia newsseries of newsnews of country and abroad

Rounak Dey
Next Story