मनोरंजन

'लक्ष्य' के 21 साल पूरे, फरहान अख्तर बोले- एक-एक कदम लक्ष्य की ओर बढ़ने वाली कहानी

jantaserishta.com
18 Jun 2025 1:39 PM IST
लक्ष्य के 21 साल पूरे, फरहान अख्तर बोले- एक-एक कदम लक्ष्य की ओर बढ़ने वाली कहानी
x
मुंबई: अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 साल पूरे हो चुके हैं। साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म को उन्होंने एक ऐसी कहानी बताया, जो जीवन के उद्देश्य को खोजने की प्रेरणा देती है। फरहान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के यादगार पलों का एक वीडियो साझा किया और लिखा, "उद्देश्य खोजने की कहानी के 21 साल पूरे। एक-एक कदम आगे बढ़ने की कहानी...लक्ष्य।
उन्होंने पोस्ट में फिल्म की स्टारकास्ट को टैग कर उनके योगदान को याद किया। 'लक्ष्य' एक प्रेरणादायक वॉर-ड्रामा है, जिसमें रितिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे हैं। फरहान के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी ने किया और जावेद अख्तर ने इसकी कहानी लिखी थी। यह फिल्म फरहान के निर्देशन में बनने वाला दूसरा प्रोजेक्ट था।
1999 के कारगिल युद्ध के सैन्य अधिकारियों से हुई बातचीत से प्रेरित इस फिल्म की कहानी करण शेरगिल नामक एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दिल्ली के समृद्ध परिवार से है और शुरुआत में बिना किसी लक्ष्य के जीवन जीता है। कहानी में करण एक साहसी सैनिक बनकर अपनी पहचान और उद्देश्य की तलाश करता है। यह फिल्म व्यक्तिगत विकास, राष्ट्रीय गौरव और सैन्य बल की भावना को खूबसूरती से दिखाती है।
फिल्म में बोमन ईरानी, ओम पुरी, लिलेट दुबे, कुशल पंजाबी, शरद कपूर, सुशांत सिंह और परमीत सेठी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 18 जून साल 2004 में रिलीज हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर अब अपनी अगली फिल्म '120 बहादुर' की रिलीज की तैयारी में हैं, जो मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी और 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों के सम्मान में बन रही फिल्म है। 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई से प्रेरित है, जहां सैनिकों की वीरता और बलिदान ने इतिहास रच दिया था। '120 बहादुर' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story