मनोरंजन

'रामायण' के 'लक्ष्मण' ने दिवंगत एक्टर अरविंद संग बिताए अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों की तस्वीरें की साझा

Tara Tandi
7 Oct 2021 8:14 AM GMT
रामायण के लक्ष्मण ने दिवंगत एक्टर अरविंद संग बिताए अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों की तस्वीरें की साझा
x
आपको बता दें कि कल यानी अरविंद त्रिवेदी के निधन के बाद सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया था

छोटे पर्दे पर मील का पत्थर साबित हुए दिग्गज कलाकार अरविंद त्रिवेदी के निधन ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। अरविंद ने टीवी के अबतक के सबसे पॉपुलर शो 'रामायण ' में 'रावण' का किरदार निभा कर अपने इस रोल को अमर कर दिया। इस रोल से अरविंद ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छवि कायम की। 82 साल की उम्र में अरविंद ने मंगलवार को हार्ट अटैक की वजह अंतिम सांस ली। अरविंद के निधन के बाद हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि​ दे रहे हैं। वहीं एक बार फिर अरविंद को याद कर 'रामयण' के लक्षमण भावुक हो उठे हैं। उन्होंने दिवंगत एक्टर संग बिताए अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों की तस्वीरें साझा की हैं।

'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी के साथ अपनी सुनहरी यादों को शेयर किया है। सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरविंद त्रिवेदी के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। ये दोनों तस्वीरें सुनील की शादी की हैं। एक तस्वीर में सुनील दूल्हा बनकर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सुनील के सर पर पगड़ी और गले में फूलो की माला पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह काल कुर्ता और काला चश्मा लगाए अरविंद त्रिवेदी के साथ नजर आ रहे हैं।

इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील लहरी ने खास कैप्शन लिखा है। वह लिखते हैं, 'कुछ पुराने खूबसूरत पल अरविंद भाई के साथ... मेरी शादी के समय उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ और उनके 80वें जन्मदिवस पर मयंक भाई और मैं शुभकामनाएं देते हुए...आप हम सबको बहुत याद आओगे अरविंद भाई...।'

आपको बता दें कि कल यानी अरविंद त्रिवेदी के निधन के बाद सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया था। सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरविंद त्रिवेदी की तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा, 'बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद त्रिवेदी 'रामायण के रावण' अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे... मैं अवाक हूं मैंने अपना पिता को खो दिया, मेरे मार्गदर्शक शुभचिंतक और सज्जन...।'

Next Story