मनोरंजन

Lakme Fashion week 2021: श्रद्धा की ब्लैक ड्रेस और सिंपल मेकअप में, फैंस हुए दीवाने

Shiddhant Shriwas
10 Oct 2021 12:19 PM IST
Lakme Fashion week 2021: श्रद्धा की ब्लैक ड्रेस और सिंपल मेकअप में, फैंस हुए दीवाने
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha kapoor) अपने लुक्स के लिए जानी जाती हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लैक्मे फैशन वीक 2021 का आगाज हो चुका है और शनिवार को हुए इवेंट में श्रद्धा कपूर ने रैंप वॉक किया. श्रद्धा का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.


श्रद्धा ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के लेबल एक-ओके के लिए वॉक किया. ब्लैक कलर की ड्रेस में श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

श्रद्धा की ब्लैक ड्रेस में कटआउट्स और क्रिसक्रॉस सेक्शन थे जो ड्रेस की खूबसूरती को बढ़ा रहे थे. इस ड्रेस के साथ उन्होंने बहुत ही सिंपल मेकअप किया था और ओपन हेयर किए थे.

श्रद्धा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. उनके लुक की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं.

लैक्मे फैशन वीक 10 अक्टूबर को खत्म होने वाला है. कोरोना महामारी के बाद ये पहला इवेंट है जो ग्रैंड लेवल पर हुआ है. इस इवेंट का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में हुआ है.


Next Story