मनोरंजन

Lakme Fashion Week 2021: करीना कपूर की रैंप वॉक ने हिला दिया सबका कॉन्फिडेंस, ऑफ शोल्डर गाउन में दिखीं बला की खूबसूरत

Rounak Dey
11 Oct 2021 11:00 AM IST
Lakme Fashion Week 2021: करीना कपूर की रैंप वॉक ने हिला दिया सबका कॉन्फिडेंस, ऑफ शोल्डर गाउन में दिखीं बला की खूबसूरत
x
जिस तरह उन्होंने खुद को फिट किया है उसकी फैंस तारीफें कर रहे हैं।

लक्मे फैशन वीक 2021 का फिनाले रविवार को हुआ। 5 दिन तक चले इस इवेंट में फैशन और खूबसूरती का तालमेल देखने को मिला। फिनाले में करीना कपूर शो स्टॉपर बनकर पहुंचीं। हर साल की तरह इस बार भी करीना छा गईं और चारों ओर उनकी ही चर्चा हो रही है।



करीना ने डिजाइनर गौरव गुप्ता के लिए रैंप वॉक किया। उनका कमाल का स्वैग और जबरदस्त कॉन्फिडेंस देखने लायक था।


उन्होंने वन शोल्डर व्हाइट शिमरी गाउन पहना हुआ था, जो कि मरमेड स्टाइल के साथ फ्लोर लेंथ में था।


करीना के मेकअप की भी यहां चर्चा करनी पड़ेगी। उन्होंने बीच से मांग निकालकर बालों का टाइट बन बनाया, जिससे सारा ध्यान उनके कपड़ों पर जाए।


फ्लॉलेस बेस, कॉन्ट्यूर चीकबोन्स, गोल्डन आईशैडो और डार्क काजल उनकी खूबसूरती को और निखार रहे थे। उन्होंने वाइन कलर की लिपस्टिक लगाई थी और कोई ज्वैलरी कैरी नहीं की।


करीना जब स्टेज पर गौरव गुप्ता के साथ पहुंचती हैं तो पानी से भरे स्टेज ने शो को बिल्कुल अलग लुक दिया।


करीना ने इसी साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है लेकिन जिस तरह उन्होंने खुद को फिट किया है उसकी फैंस तारीफें कर रहे हैं।


Next Story