मनोरंजन

लेडी गागा का मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट, दुनिया भर के फैंस हुए दीवाने

jantaserishta.com
13 Jun 2022 5:15 PM IST
लेडी गागा का मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट, दुनिया भर के फैंस हुए दीवाने
x

नई द‍िल्ली: अमेर‍िकन सिंगर लेडी गागा की बोल्डनेस से हर कोई वाक‍िफ है. स्टेज पर उनकी बोल्ड परफॉर्मेंस हर किसी को दीवाना बनाती है. अब लेडी गागा ने वोग मैगजीन के लिए न्यूड पोज दिया है. इस प्रोफेशनल फोटोशूट में लेडी गागा बिल्कुल अलग लग रही हैं. उन्हें पहचान पाना भी मुश्क‍िल है.

लेडी गागा ने वोग मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया है. उनकी इस तस्वीर को vogueItalia में शेयर किया गया है. इस फोटो में लेडी गागा के बॉडी टैटूज भी देखे जा सकते हैं. उन्होंने जमीन पर लेटे हुए यह फोटोशूट करवाया है. इस मोनोक्रोम तस्वीर में लेडी गागा का हेवी आई मेकअप ओर हेयरस्टाइल सबसे ज्यादा हाइलाइटेड है.
Steven Meisel द्वारा कैप्चर इस फोटोशूट में लेडी गागा के हेयर स्टाइल‍िस्ट Guido Palau हैं और मेकअप Pat Mc Grath Real ने किया है. फैंस को लेडी गागा का यह फोटोशूट काफी पसंद आ रहा है. फैंस ने उन्हें 'Queen' कहकर उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं.
लेडी गागा की कुछ और भी तस्वीरें वोग कवर से सामने आई हैं. उनका फैशनेबल लुक देखते ही बनता है. यह इशू दिसंबर को रिलीज होगा.
लेडी गागा अपनी बोल्डनेस को फ्लॉन्ट करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक लॉस वेगस में हुए एक परफॉर्मेंस से अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे अपनी बैक दिखाते हुए नजर आईं. उन्होंने इस आर्ट‍िस्ट‍िक फोटो को शेयर कर लिखा था- 'मैं खुद को खुशक‍िस्मत मानती हूं कि मैं यह सब कर पा रही हूं. मुझे सबसे ज्यादा जो पसंद है वो ये कि मैं अपनी कला, हंसी, दया और समुदाय के प्रति कमिटमेंट के माध्यम से दुनिया को खुश रखती हूं. मुझपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद. और जैज म्यूज‍िक को शुक्रिया.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story