मनोरंजन

Laal Singh Chaddha का नया गाना 'फिर ना ऐसी रात आएगी' हुआ रिलीज, दिल छू लेने वाला है ट्रैक

Neha Dani
25 Jun 2022 10:05 AM GMT
Laal Singh Chaddha का नया गाना फिर ना ऐसी रात आएगी हुआ रिलीज, दिल छू लेने वाला है ट्रैक
x
ये फिल्म इस साल 11 August 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं। आमिर की कई सालों बाद एक मूवी आती है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब हाल ही में 'लाल सिंह चड्ढा' का एक नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने का टाइटल 'फिर ना ऐसी रात आएगी' है। ये गाना आमिर की मूवी का तीसरा गाना है, जो बेहद हॉर्ट टचिंग सॉन्ग है।



इसके आगे बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। 'फिर ना ऐसी रात आएगी' सॉन्ग का ट्रेक काफी इमोशनल कर देने वाला है। इसे प्रीतम ने कंपोज किया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। ये सॉन्ग बिना किसी प्यार के दर्द और लालसा के इमोशन को पकड़ने की बेताब इच्छा को शब्दों में बयां करता है। इसके आगे बता दें कि गाना दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि इस पर अब तक 1,779,077 व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को बिना विजुअल के रिलीज किया गया है।
आगे बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड की एक ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है। फिल्म के जरिए आमिर लगभग ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। आखिरी बार आमिर खान को 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था। 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान लीड रोल में नजर आएंगी। इसके साथ ही साउथ के एक्टर नागा चैतन्य भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। ये फिल्म इस साल 11 August 2022 को सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली है।

Next Story