मनोरंजन

Laal Singh Chaddha Screening: स्टाइलिश कपल दीपिका-रणवीर ने मारी एंट्री, कपल का दिखा शानदार अंदाज

Neha Dani
11 Aug 2022 6:53 AM GMT
Laal Singh Chaddha Screening: स्टाइलिश कपल दीपिका-रणवीर ने मारी एंट्री, कपल का दिखा शानदार अंदाज
x
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पैपराजी को जमकर पोज दिए और दोनों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) काफी दिनों से अपनी फिल्म लाल सिंह चड्डा को लेकर हर तरफ चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म की स्क्रनिंग रखी गई जिसमें तमाम सितारों ने शिरकत की। वहीं स्क्रिनिंग में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी पहुंचे जहां दोनों की जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया।


वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone And Ranveer Singh Video) एक साथ नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण ग्रीन लुक में बहुत सुंदर लग रही है तो वहीं दूसरी तरफ ब्लैक लुक में रणवीर का अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पैपराजी को जमकर पोज दिए और दोनों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया।



वहीं करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ पहुंची और आमिर खान एक्स पत्नी किरण राव के साथ नजर आई। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी को बेहतरीन बता रहे हैं। फिल्म लाल सिंह चड्डा की बात करें तो इस फिल्म में करीना कपूर खान अहम रोल में नजर आएंगी। करीना कपूर खान काफी समय बाद इस फिल्म में नजर आएंगी और फैंस उनके किरदार को देखने के लिए बेताब हैं।

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा में नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी नजर आने वाले हैं।नागा चैतन्य के फिल्म में होने से इस फिल्म को लेकर साउथ सिनेमाई दर्शकों के बीच खासा बज देखा गया है। इस फिल्म से वो बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। वहीं ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और देखना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती हैं।

Next Story