मनोरंजन

Laal Singh Chaddha: शाहरुख खान को आमिर की फिल्म में देख दीवाने हुए फैंस, सिखाया उनका फेमस स्टेप

Neha Dani
12 Aug 2022 9:45 AM GMT
Laal Singh Chaddha: शाहरुख खान को आमिर की फिल्म में देख दीवाने हुए फैंस, सिखाया उनका फेमस स्टेप
x
साल 2022 का अभी तक का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश है। साल 2022 वैसे ही बॉलीवुड के लिए कुछ खास नही रहा है।

आमिर खान (Aamir Khan), मोना सिंह (Mona Singh), करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) रिलीज हो गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यूज मिले हैं, लेकिन इस बीच ट्विटर पर #ShahRukhKhan ट्रेंड कर रहा है। लाल सिंह चड्ढा में शाहरुख खान (ShahRukhKhan) का कैमियो है, जिसके क्लिप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।



शाहरुख खान के क्लिप्स वायरल
फिल्म लाल सिंह चड्ढा को सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यूज मिले हैं। एक ओर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को ये फिल्म काफी ज्यादा पसंद आई है तो वहीं कई यूजर्स ने फिल्म को एक दम बेकार बताया है। हालांकि इस फिल्म से शाहरुख खान के फैन्स काफी खुश हैं। दरअसल लाल सिंह चड्ढा में शाहरुख खान का कैमियो है, जिसके फोटोज और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कैमियो में आमिर खान का यंगर वर्जन, शाहरुख खान को उनका हुक स्टेप सिखा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इसे लाल सिंह चड्ढा का बेस्ट पार्ट बताया है। शाहरुख खान के फैन्स उनकी अपकिंग फिल्म पठान, डंकी और जवान के लिए भी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।

लाल सिंह चड्ढा की IMDb रेटिंग
आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह स्टारर लाल सिंह चड्ढा को 4.2 IMDb रेटिंग मिली है। ये रेटिंग 50 हजार वोट्स के आधार पर एवरेज तय हुई है। बता दें कि फिल्म को 25.5 प्रतिशत लोगों ने 10 रेटिंग, 3.8 प्रतिशत लोगों ने 9 रेटिंग, 2.9 प्रतिशत लोगों ने 2 रेटिंग और 63.3 प्रतिशत लोगों ने 1 रेटिंग दी है। बता दें कि ये सिर्फ पहले दिन की रेटिंग है और आने वाले दिनों में ये रेटिंग कम या ज्यादा हो सकती है।

पहले दिन कितनी रही लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की कमाई
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा ने पहले दिन 10.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा का टक्कर अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से था। वैसे बता दें कि रक्षा बंधन ने 7.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इन दोनों ही फिल्मों से काफी ज्यादा उम्मीदे थीं, वहीं ये क्लैश भी साल 2022 का अभी तक का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश है। साल 2022 वैसे ही बॉलीवुड के लिए कुछ खास नही रहा है।

Next Story