मनोरंजन
काइली जेनर को बेटी स्टोर्मी के साथ लॉस एंजिल्स की सड़कों पर किया स्पॉट, न्यूली मॉम का बेहद कूल लुक दिखा
Rounak Dey
9 March 2022 4:14 AM GMT
x
अन्य तस्वीरों में वह अपनी बेटी स्टोर्मी को गोद में लिए नजर आ रही हैं।
हॉलीवुड स्टार काइली जेनर ने पिछले महीने बॉयफ्रेंड Travis Scott के बच्चे जन्म दिया था। दूसरे बच्चे की मां बनकर काइली बेहद खुश हैं। बेटे के जन्म के एक महीने बाद हाल ही में एक्ट्रेस को बेटी स्टोर्मी के साथ लॉस एंजिल्स की सड़कों पर स्पॉट किया गया, जहां न्यूली मॉम का बेहद कूल लुक देखने को मिला।
लुक की बात करें तो इस दौरान काइली जेनर ओवरसाइज़्ड क्रीम स्वेटर के साथ ब्लैक लैगिंग में नजर आईं।
इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पेयर किए। चेहरे पर ब्लैक मास्क और ओपन हेयर्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
एक हाथ में कॉफी कप तो दूसरे में पर्स लिए काइली चलते हुए कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। अन्य तस्वीरों में वह अपनी बेटी स्टोर्मी को गोद में लिए नजर आ रही हैं।
Next Story