मनोरंजन

काइली जेनर ने दिखाया अपना बेबी बंप, पैंट का बटन खोलकर दिए कातिलाना पोज

Neha Dani
8 Jan 2022 4:00 AM GMT
काइली जेनर ने दिखाया अपना बेबी बंप, पैंट का बटन खोलकर दिए कातिलाना पोज
x
जिसमें वो अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

इन दिनों देश और दुनिया की महिला सेलेब्रिटी इंटरनेट के माध्यम से बॉडी पॉजिटिविटी को जमकर प्रमोट करती दिख रही हैं। भारतीय महिला अदाकाराएं हो या फिर विदेशी अदाकाराएं, सभी लोगों को तस्वीरों के माध्यम से अपनी बॉडी पर गर्व करना सिखा रही हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड सेलेब्रिटी काइली जेनर (Kylie Jenner) का नाम भी है, जो समय-समय पर अपने फैंस को बॉडी पॉजिटिविटी का मैसेज शेयर करती रहती हैं। काइली जेनर ने एक बार फिर से फैंस के साथ ऐसी ही तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।





काइली जेनर ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पैंट का बटन खोली दिख रही हैं। बटन खोलकर काइली ने अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट किया है। काइली जल्द ही मां बनने वाली हैं, जिस कारण वो इन दिनों अपने प्रेग्नेंसीहुड को एन्जॉय कर रही हैं। काइली की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। काइली ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं एक महिला हूं।'
काइली की इस तस्वीर पर लोग कर रहे हैं जमकर कमेंट
काइली जेनर की इस तस्वीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनके दोस्तों ने उनकी जमकर तारीफ की है और कहा है कि वो प्रेग्नेंसी के दौरान काफी खूबसूरत लग रही हैं। काइली की तस्वीर पर किम कर्दाशियां का भी कमेंट आया है। उन्होंने कमेंट में लिखा है, 'तुम बहुत ही खूबसूरत लग रही हो काइली।'
काइली की हॉट तस्वीरें होती हैं जमकर वायरल
काइली जेनर की हॉट तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल होती हैं। वो प्रेग्नेंसी से पहले फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती थीं, जिनको इंटरनेट पर खूब प्यार मिलता था। वैसे आपको काइली की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Next Story