मनोरंजन

बेहद कम उम्र में अरबपति बनीं काइली जेनर, आज सोशल मीडिया पर हैं इतने फॉलोअर्स

Rounak Dey
10 Aug 2022 9:38 AM GMT
बेहद कम उम्र में अरबपति बनीं काइली जेनर, आज सोशल मीडिया पर हैं इतने फॉलोअर्स
x
जो उनके बोल्ड अंदाज को बहुत पसंद करते हैं।

हॉलीवुड मॉडल और टीवी फेम काइली जेनर (Kylie Jenner) एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही काफी शोहरत अपन नाम कर ली है। आज यानि 10 जुलाई को काइली अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर काइली को उनके लाखों चाहने वाले बर्थडे विशेज भेज रहे हैं। अमेरिकी बिजनेसवुमन काइली का जन्म 10 अगस्त 1997 को लॉस एंजेलिस में हुआ था।


बता दें कि काइली एक अमेरिकी टीवी पर्सनालिटी, सोशलाइट, फैशन डिजाइनर, मॉडल, बिजनेसवुमन और एक्ट्रेस हैं। काइली जेनर दुनिया की सबसे यंग अरबपति भी हैं, जिन्होंने अपने बिजनेस से अरबों रुपये कमाए हैं। काइली सिर्फ 9 साल की थीं, जब उन्होंने टीवी रियलिटी शो 'कीपिंग अप द कार्दशियन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापनों के लिए फोटोशूट कराए। काइली ने साल 2015-2016 में एक कॉस्मेटिक कंपनी लॉन्च की थी, जिसका कारोबार अब विश्व भर में फैल गया है। उस समय उन्होंने 29 डॉलर के लिप किट से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी।

इतना ही नहीं काइली ने 'फाइंड दैट गर्ल' नाम का म्यूजिक वीडियो भी किया था। इसके अलावा वो कई मैगजीन्स के लिए फोटोशूट करवा चुकी हैं। बता दें कि धीरे-धीरे काइली की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ती गई कि अब इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हॉलीवुड हस्तियों की लिस्ट में तीसरा नंबर काइली जेनर का है। काइली के इस समय इंस्टाग्राम पर 365 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनके बोल्ड अंदाज को बहुत पसंद करते हैं।


Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story