मनोरंजन
Shetty की छोटी बहन Shamita Shetty को पसंद करने लगे हैं कुंद्रा, क्या आज रात होगा हंगामा?
Rounak Dey
12 Oct 2021 12:44 PM IST

x
तेजस्वी को देखकर जय भानुशाली हुए कहते हैं कि यदि कोई गुंडा मर जाता है, तो वह फीमेल गुंडे की जिम्मेदारी खुशी-खुशी से लेंगे।
शमिता शेट्टी ओटीटी में अपने हुश्न से दर्शकों को दिवाना बनाने के बाद वह 'बिग बॉस 15' में भी पसंद की जा रही हैं। ओटीटी में शमिता शेट्टी एक्टर राकेश बापट के काफी करीब आ गई थीं, लोगों को इनकी जोड़ी खूब पसंद आई। हालांकि अब ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में एक्टर करण कुंद्रा अब शमिता शेट्टी को पसंद करने लगे हैं।
किचन एरिया में तेजस्वी प्रकाश ने पूछा शमिता से जुड़ा सवाल
दरअसल, जंगलवासी करण कुंद्रा और शमिता शेट्टी को लेकर अक्सर बाते बना रहे हैं कि करण उन्हें पसंद करने लगे हैं। लोगों को इस डाउट को क्लीअर करने के लिए इस बारें में करण कुंद्रा से जब तेजस्वी प्रकाश ने एक सवाल किया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। हाल की एपिसोड में जब किचन एरिया में करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अकासा सिंह, विधि पांड्या में मौजूद थे तभी तेजस्वी, करण से पूछती हैं कि क्या वो शमिता शेट्टी को लाइक करने लगे हैं?
जानिए क्या कहा करण कुंद्रा ने
तेजस्वी के इस सवाल का जवाब देते हुए करण कुंद्रा कहते हैं- मैंने अपनी जिंदगी में कभी उससे ठीक से बात भी नहीं की है। उनकी पर्सनालिटी बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट है। ये कहते ही करण कुंद्रा जोर-जोर से हंसने लगते हैं और उनके साथ बाकी लड़कियां भी हंसने लगती हैं। इसके बाद करण बाकि लोगों के साथ मस्ती-मजाक करते हुए फन करने लगते हैं।
बाद में, तेजस्वी कहती हैं 'घरवासी' शमिता शेट्टी, निशांत भट और प्रतीक सहजपाल एक हो गए हैं। लेकिन करण कुंद्रा ने कहा कि यह सोचना गलत होगा कि 'घरवासी' मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने समझाया कि जब अपनी एकता साबित करने का समय आएगा तो वे कैसे तितर-बितर हो जाएंगे।
आने वाले शो में फन करती दिखेंगी तेजस्वी प्रकाश
बिग बॉस 15 के आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलेगी। रिपोर्ट की मानें तो तेजस्वी एक टास्क के दौरान शमिता को ब्लॉक करते हुए इंटरलॉक फर्श पर लेटे हुए नजर आएंगी। हालांकि उससे पहले बिग बॉस का एक नया प्रोमो आया है। जिसमें तेजस्वी प्रकाश डाकू बनी दिख रही हैं।
प्रोमो वीडियो में घरवाले हाथों में बंदूक लिए गुंडों के किरदारों को निभाते नजर आ रहे हैं। 'जंगलवासी' टास्क का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। स्टाइलिश डाकू के रूप में सजी तेजस्वी अन्य पुरुष डाकूओं को लुभाते हुए दिखाई दे रही हैं। तेजस्वी को देखकर जय भानुशाली हुए कहते हैं कि यदि कोई गुंडा मर जाता है, तो वह फीमेल गुंडे की जिम्मेदारी खुशी-खुशी से लेंगे।
Next Story





