मनोरंजन
Kundali Bhagya की 'प्रीता' ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस, हॉटनेस देख हैरान रह गए फैंस
Shubhra Nandy
14 April 2021 7:34 AM IST

x
टीवी के मशहूर शो 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' यानी लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी के मशहूर शो 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' यानी लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। वहीं हाल ही में श्रद्धा कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियों में आ गई हैं।
श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो एक बेहद रिवीलिंग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। श्रद्धा आर्या ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में पोल्का डॉट ड्रेस पहनी है, इस प्लंजिंग नेकलाइन वाली ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद बोल्ड दिख रही हैं।
इस फोटोशूट में श्रद्धा ने बेहद सिजलिंग पोज देते हुए तस्वीरें खिंचवाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि तस्वीरों में कोई फिल्टर नहीं है।लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर साझा करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा- 'कहते हैं कि पोल्का डॉट ड्रेस में आपका दिन कभी खराब नहीं जाता है'।
इन तस्वीरों पर श्रद्धा को ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट के जरिए उनकी तरीफें की हैं।स्क्रीन पर साड़ी और ट्रेडिशनल अंदाज में दिखने वाली श्रद्धा आर्या की बोल्डनेस देखकर फैंस हैरान रह गए।
shraddha arya 8 / 8
श्रद्धा आर्या इससे पहले भी बोल्ड अवतार में दिखाई दे चुकी हैं लेकिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरों की चर्चा सबसे ज्यादा हुई है।
Next Story





