मनोरंजन

कुणाल खेमू ने शेयर किया फनी वीडियो...दिखाया बिजली कटने के बाद मुंबई के लोगों का कैसा हुआ हाल...इस एक्ट्रेस ने कहा सबसे शानदार पोस्ट...देखे VIDEO

Subhi
13 Oct 2020 4:15 AM GMT
कुणाल खेमू ने शेयर किया फनी वीडियो...दिखाया बिजली कटने के बाद मुंबई के लोगों का कैसा हुआ  हाल...इस एक्ट्रेस ने कहा सबसे शानदार पोस्ट...देखे VIDEO
x

कुणाल खेमू ने शेयर किया फनी वीडियो...दिखाया बिजली कटने के बाद मुंबई के लोगों का कैसा हुआ हाल...इस एक्ट्रेस ने कहा सबसे शानदार पोस्ट...देखे VIDEO 

सोमवार को मुंबई में हुए पावर कट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट किए गए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोमवार को मुंबई में हुए पावर कट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट किए गए। मुंबई कट से जुड़ी अपडेट्स के साथ कई फनी पोस्ट भी शेयर किए जा रहे थे। कई लोग मुंबई पावर कट की तुलना देश के अन्य हिस्सों से कर रहे थे, जहां बहुत कम लाइट आती हैं। सेलेब्स ने भी पावर कट को लेकर पोस्ट किए, जिसमें कुनाल खेमू का नाम भी शामिल है। हालांकि, कुनाल खेमू ने जो वीडियो बनाया है, वो काफी मजेदार है। उन्होंने फनी तरीके से बताया है कि देश के अन्य हिस्सों में बिजली जाती है तो लोगों का क्या रिएक्शन होता है और मुंबई में जाती है तो क्या रिएक्शन होता है।

दरअसल, कुनाल खेमू ने जो वीडियो बनाया है, उसमें मुंबई और अन्य शहरों के बारे बताया है। पहले सीन में अन्य शहरों में बिजली जाने पर कुनाल लोगों का रिएक्शन बताते हैं कि उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनके लिए यह आम बात है। वहीं, दूसरे सीन में बताया है कि मुंबई में बिजली चली जाती है तो लोग घबरा जाते हैं और एक दूसरे को फोन करने लग जाते हैं। अब कुनाल खेमू की ओर से शानदार अंदाज में लाइट की दिक्कत बताने को लेकर बनाए गए इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और इसकी तारीफ की है। यहां तक कि करीना ने तो इस वीडियो का इंटरनेट का सबसे शानदार पोस्ट बताया है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह वीडियो शेयर किया है और लिखा है, 'इंटरनेट पर आज का सबसे शानदार पोस्ट।' साथ ही उन्होंने इसके साथ कई फनी इमोजी भी शेयर की है।

बता दें कि अन्य सेलेब्स ने भी पोस्ट किए हैं। अमिताभ बच्चन ने लिखा- पूरे शहर में बिजली गुल है। किसी तरह यह मैसेज लिख रहा हूं। शांति बनाए रखिए। सब ठीक हो जाएगा। सोनू सूद ने लोगों से धैर्य बरतने की अपील करते हुए लिखा- मुंबई में दो घंटे से बिजली नहीं तो पूरे देश को पता चल गया। लेकिन, आज भी देश में ऐसे बहुत से घर हैं, जिन्हें दो घंटों के लिए बिजली नहीं मिलती। वहीं, कई सेलेब्स ने धैर्य बनाए रखने को कहा।


Next Story