मनोरंजन

कुणाल खेमू ने खोला फिटनेस सफर का राज, फैंस बोले- 'जहर लग रहे हो भाई'

jantaserishta.com
20 Jun 2025 1:07 PM IST
कुणाल खेमू ने खोला फिटनेस सफर का राज, फैंस बोले- जहर लग रहे हो भाई
x
मुंबई: अभिनेता कुणाल खेमू ने हाल ही में अपनी फिटनेस यात्रा की झलकियां शेयर कीं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी नहीं जानते कि उनका फिटनेस गोल कैसा होगा, लेकिन उन्हें यह सफर काफी अच्छा लग रहा है।
कुणाल ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बिना शर्ट के मिरर सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में उनकी फिटनेस साफ नजर आ रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुझे पता नहीं कि मेरा फिटनेस गोल कैसा होगा… लेकिन यह सफर अच्छा लग रहा है।"
उनकी इस पोस्ट पर फैंस काफी कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'आप मेरी प्रेरणा हो।' दूसरे फैन ने लिखा, 'भाई आप हमेशा फिट रहते हैं, इसे बनाए रखें!'
अन्य फैन ने लिखा, 'जहर लग रहे हो कुणाल भाई।' कुणाल ने बतौर बाल कलाकार अपना फिल्मी सफर शुरू किया। उन्होंने दूरदर्शन के सीरियल 'गुल गुलशन गुलफाम' में बाल कलाकार के तौर पर अपनी शुरुआत की। इसके बाद 1993 में उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म 'सर' से फिल्मों में कदम रखा। वह 'राजा हिंदुस्तानी', 'जख्म', 'भाई', 'हम हैं राही प्यार के', और 'दुश्मन' जैसी कई फिल्मों में चाइल्ड एक्टर के रूप में दिखे। उन्होंने साल 2005 में मोहित सूरी की फिल्म 'कलयुग' में मुख्य भूमिका निभाई, लेकिन उनकी पहली हिट फिल्म मधुर भंडारकर की 'ट्रैफिक सिग्नल' थी, जो साल 2007 में रिलीज हुई। इसमें उन्होंने एक चालाक मनी लेंडर का रोल निभाया था। इसी साल उनकी दूसरी फिल्म 'ढोल' भी आई।
इसके बाद कुणाल ने कॉमेडी, थ्रिलर और ड्रामा सब में काम किया है। उन्होंने 'ढोल', 'सुपरस्टार', 'ढूंढ़ते रह जाओगे', 'जय वीरू', '99', 'गोलमाल 3', 'गो गोवा गॉन', 'भाग जॉनी', 'मलंग', 'गुड्डू की गन', और 'कलंक' जैसी शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी। साल 2024 में कुणाल खेमू ने फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' से निर्देशन की शुरुआत की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story