मनोरंजन

तैमूर अली खान को ट्रोल करने पर फूटा कुणाल खेमू और बुआ सबा, पोस्ट शेयर कर लगाई यूजर्स की क्लास

Neha Dani
11 May 2022 3:56 AM GMT
तैमूर अली खान को ट्रोल करने पर फूटा कुणाल खेमू और बुआ सबा, पोस्ट शेयर कर लगाई यूजर्स की क्लास
x
कॉस्टयूम पहने हुए अपने मां और पिता के साथ मार्शल आर्ट करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

करीना कपूर खान के दोनों लाड़ले छोटी उम्र में ही सोशल मीडिया स्टार बन चुके हैं। लोग सोशल मीडिया पर न सिर्फ जेह और तैमूर की क्यूटनेस की तारीफ करते हैं, बल्कि दोनों के इंस्टाग्राम पर फैन पेज भी बने हुए हैं। जब भी दोनों की कोई भी वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर आती है तो वह तुरंत ही वायरल हो जाती है। हालांकि कभी-कभी स्टार किड्स को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। कुछ समय पहले तैमूर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह मीडिया को कैमरा बंद करने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स ने तैमूर को ट्रोल कर दिया था। अब लोगों के तैमूर अली खान को ट्रोल करने पर फूफा कुणाल खेमू और बुआ सबा पटौदी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

कुणाल खेमू ने कहा कि लोगों को बदलने की जरुरत है


बॉलीवुड बबल को हाल ही में दिए इंटरव्यू में कुणाल खेमू ने बच्चे को ट्रोल करने पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'एक बच्चा कुछ भी कर सकता है। अगर आप तस्वीर लेने के लिए एकदम बच्चे के चेहरे पर आते हैं और वह ऐसा व्यवहार कर रहा है, तो यह उस शख्स की समस्या है। मुझे ऐसा लगता है बैठकर किसी भी चीज पर टिपण्णी देना बहुत ही आसान है, लेकिन जो लोग बच्चों को ट्रोल करते हैं उन्हें खुद को बदलने की बहुत ज्यादा जरुरत है'। कुणाल के अलावा तैमूर अली खान की बड़ी बुआ सबा अली खान ने भी तैमूर की एक तस्वीर डालकर उस पर बड़ा सा कैप्शन लिखा और लोगों की क्लास लगाई।
सबा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर लगाई क्लास
कुणाल खेमू के बाद सबा अली खान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर तैमूर अली खान की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें ट्रोल करने वालों की क्लास लगाई है। सबा अली खान ने लिखा, 'जब भी कोई मेरे पास आकर ये कहता था कि वह तैमूर अली खान के फैंस है तो मुझे बहुत हैरानी होती थी। लोग कहते हैं कि हम उन्हें फ़ॉलो करते हैं, ये उस समय की बात है जब वह केवल एक साल का था। आज वह बड़ा हो रहा है और मैं सभी बच्चों की केयर करती हूं। मैं ये देखकर बहुत हैरान हूं कि आज लोग 5 साल के बच्चे को ट्रोल कर रहे हैं। आप खुद बच्चों का पीछा करते हैं और फिर जब वो रियल और ईमानदार होते हैं, तो वही प्यारा बच्चा आलोचना बन जाता है। कैसे? बच्चे बड़े हो रहे हैं। वे बदलेंगे, विकसित होंगे और सीखेंगे। उन्हें रहने दो'।
साल 2016 में हुआ था तैमूर अली खान का जन्म
इसी के साथ सबा अली खान ने ये भी कहा कि बच्चों को किसी भी फैन या फिर क्रिटिक की कोई भी जरुरत नहीं है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाड़ले तैमूर अली खान का जन्म साल 2016 में 20 दिसंबर को हुआ था। तैमूर अली खान बचपन से ही काफी लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर की हाल ही में ताइक्वांडो की कॉस्टयूम पहने हुए अपने मां और पिता के साथ मार्शल आर्ट करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Next Story