मनोरंजन
कुमार सानू का नया रोमांटिक गाना ‘बारिशें तेरी’ लॉन्च
jantaserishta.com
11 Sept 2025 12:58 PM IST

x
मुंबई: 90 के दशक के सदाबहार गायक कुमार सानू एक नया रोमांटिक गाना लेकर आए हैं। इस गाने का नाम ‘बारिशें तेरी’ है। इसे बुधवार को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। खास बात यह है कि इस गाने में कुमार सानू की आवाज का जादू फिर से लोगों को उनका दीवाना बना रहा है।
इस गाने को पद्मश्री से सम्मानित गायक कुमार सानू और गायिका मधुश्री ने गाया है। इसे बुधवार को एक कार्यक्रम में निर्देशक अनिल शर्मा और ओमा द एक्क ने लॉन्च किया। ‘बारिशें तेरी’ गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर लोग कुमार सानू और मधुश्री दोनों की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
रॉयंट म्यूजिक ने इसे प्रोड्यूस किया है और गाने का म्यूजिक रॉबी बादल ने दिया है। इसके बोल आतिफ राशिद ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो का निर्माण अविनाश बादल ने किया है। लॉन्च के मौके पर कुमार सानू ने कहा, “जब मधुश्री ने मुझे फोन पर यह गीत सुनाया, तो मुझे इसकी धुन और बोल तुरंत ही पसंद आ गए। मैं पिछले 30 साल से मधु को जानता हूं, उसकी आवाज में एक अलग ही जादू है। यह गीत बेहद खूबसूरत बना है और सुनने वालों को मंत्रमुग्ध कर देगा। बारिश और रोमांस का हमेशा से गहरा रिश्ता रहा है, और 'बारिशें तेरी' उस अहसास को बखूबी दर्शाता है।”
गायिका मधुश्री ने कहा, “मेरे जीवन में कुछ लोग बेहद महत्वपूर्ण रहे हैं। एआर रहमान और कुमार सानू उनमें प्रमुख हैं। सानू दा ने मुझे प्लेबैक सिंगर बनने की प्रेरणा दी और हमेशा प्रोत्साहित किया। मेरा पहला एल्बम भी उन्हीं के साथ था और उन्होंने मुझे कई अहम सुझाव दिए। सानू दा के साथ गाना मेरे लिए आशीर्वाद है और मैं आभारी हूं कि उन्होंने यह गीत गाने के लिए हामी भरी। इस गीत में बोल और धुन, दोनों पर खास ध्यान दिया गया है।”
निर्देशक अनिल शर्मा को भी यह गाना बहुत पसंद आया। उन्होंने लॉन्च के मौके पर कुमार सानू सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मधुश्री की भी तारीफ की। साथ ही कुमार सानू के साथ फिर से काम करने की इच्छा भी जाहिर की।
Tagsकुमार सानूकुमार सानू का नया रोमांटिक गाना ‘बारिशें तेरी’ लॉन्चबारिशें तेरीKumar SanuKumar Sanu's new romantic song 'Baarishe Teri' launchedBaarishe Teri
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





