मनोरंजन

इस मशहूर टीवी एक्टर संग बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं कुमार सानू की बेटी, शेयर किया फिल्म का मोशन पोस्टर

Rounak Dey
4 April 2023 10:35 AM IST
इस मशहूर टीवी एक्टर संग बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं कुमार सानू की बेटी, शेयर किया फिल्म का मोशन पोस्टर
x
उन्हें 3.4 मिलियन यानी 34 लाख से भी ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
कुमार सानू ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट सॉन्ग दिएं हैं। उनके गाने आज भी लोगों को उतने ही पसंद है जितने उस जमाने में थे। कुमार सानू के सॉन्ग हर जनरेशन के लिए एक दम परफेक्ट हैं। कुमार सानू के गानो ने लोगों को प्यार करना सिखाया, इजहार करना सिखाया और उसे जाहिर करना भी।
आपको बतां दें कि कुमार सानू की बेटी शैनन कुमार सानू एक इंडियन अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। शैनन कुमार सानू को सभी ‘शैनन के’ के नाम से जानते हैं। अब शैनन सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं।
शैनन ने सोशल मिडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चल जिन्दगी’ का मोशन पोस्टर शेयर किया है। ‘चल जिंदगी’ एक रोड ट्रिप पर बेस्ड फिल्म है, जिसे विवेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में शैनन के अपोजिट टीवी एक्टर विवेक दहिया नज़र आएंगे। वहीं संजय मिश्रा, विवान शर्मा और मीता वशिष्ठ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। बता दें, शैनन के साथ ये विवेक की भी डेब्यू फिल्म है। इससे पहले उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।
‘चल जिंदगी’ में शैनन ने अपने पिता के साथ मिलकर दो गानों को अपनी आवाज भी दी है। मेकर्स ने बीते कल फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसे शैनन ने भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है।
शेनन अब तक लाइमलाइट से दूर ही रही हैं। हालांकि बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 3.4 मिलियन यानी 34 लाख से भी ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
Next Story