मनोरंजन

Kumar Sanu : बॉलीवुड को लेकर कुमार सानू का चौंकाने वाला खुलासा, छलका दर्द

Bharti Sahu 2
8 Aug 2024 4:27 AM GMT
Kumar Sanu : बॉलीवुड को लेकर कुमार सानू का चौंकाने वाला खुलासा, छलका दर्द
x
Kumar Sanu : हिंदी सिनेमा को सुरों से रंगीन बनाने के लिए एक समय पर उदित नारायण, अलका याग्निक और कुमार सानू ने अपनी पूरी मेहनत लगा दी थी। उनकी आवाज ने बॉलीवुड को एक नया रूप दिया था। हाल ही में बॉलीवुड के गोल्डन गायक कुमार सानू ने खुलासा किया है कि आखिर क्या वजह है कि वह बॉलीवुड के नए गाने नहीं गा रहे हैं। उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। एक इंटरव्यू में कुमार सानू Kumar Sanu के कहा है- मेरा सफर अभी तक बहुत अच्छा रहा है। इंडस्ट्री में हर कोई मेरी इज्जत करता है। इस समय सबसे बड़ी बात ये है कि लोग इज्जत तो देते हैं, प्यार देते हैं , हमारा गाना भी सुनते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वह हिंदी फिल्मों में और गानों के लिए मेरी आवाज का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहे हैं। कुमार सानू Kumar Sanu के लाइव शो का सेट कुमार सानू ने बताया कि वह इस साल अक्टूबर और नवंबर में लाइव शो का एक और सेट भी लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा- अगर इंडस्ट्री वाले समझ जाएं तो अच्छी बात है, नहीं तो ये उनका दुर्भाग्य होगा। आपको बता दें कि कुमार सानू ने आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'दम लगा के हईशा' के गाने 'दर्द करारा' में अपनी आवाज दी थी। इसके बाद साल 2018 में रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' के रीक्रिएट सॉन्ग 'आंख मारे' में भी उनकी आवाज सुनाई दी थी।
Next Story