मनोरंजन

krrish 4: फिल्म कृष 4 को लेकर बड़ी जानकारी, ऋतिक रोशन फैंस को देंगे ये तोहफा

jantaserishta.com
14 Jan 2021 12:18 PM IST
krrish 4: फिल्म कृष 4 को लेकर बड़ी जानकारी, ऋतिक रोशन फैंस को देंगे ये तोहफा
x

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म कृष 4 है. उनकी इस फिल्म को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं. फैंस हमेशा से ही ऋतिक रोशन की फिल्म्स को लेकर बेहद ही उत्सुक रहते हैं. तो ऐसे में इस बार कृष का ये अगला सीक्वेंस आने में अभी थोड़ा ही वक्त बचा है. फैंस को इस फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है और इसका पूरा होना अभी बाकी है. पर जो बात सबसे अहम होगी वो यह है कि इस बार ऋतिक फिल्म में अपने फैंस के लिए डबल रोल करते नजर आएंगे. ऋतिक कृष 4 में हीरो और विलेन दोनों ही किरदार निभाते दिखेंगे.

रिपोर्ट के मुताब‍िक ऋतिक का सपना था कि वे कृष में दोनों ही किरदार ब्लैक एंड व्हाइट एक साथ प्ले करें. आखिरकार वो वक्त आ चुका है. उन्होंने आगे बताया "फिल्म कि टीम ने हमेशा की तरह फैंस की उत्सुकता को बरकरार रखने के लिए इस बार कुछ अलग करना का फैसला किया. जहां कृष 4 को बेहद ही खास बनाने के लिए ऋतिक के नए अंदाज कि शुरुआत की जाएगी. ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन ने फिल्म को खास बनाने के लिए इस बार बेहद ही अलग कहानी सोची है और वो होगा ऋतिक का फिल्म में डबल रोल."
स्पॉट बॉय के मुताबिक फिल्म कृष के लेखकों को यह आदेश दिया गया है, कि फिल्म को इसी प्लाट के आधार पर लिखा जाए. प्रोजेक्ट के बेहद ही खास सोर्स ने स्पॉट बॉय को आगे बताया "जैसे की फिल्म का सबसे अहम प्लाॅॅट तय हो चुका है, तो अब स्क्रीन प्ले राइटर्स इस प्लाॅॅट को ध्यान रखते हुए काम करेंगे. जहां ऋतिक सुपरहीरो और सुपरविलेन दोनों का किरदार निभाएंगे" आपको बता दें ऐसा पहली बार होगा जहां दुनिया की किसी भी फिल्म में एक सुपरहीरो और एक सुपरविलेन का किरदार एक ही एक्टर प्ले करता नजर आएगा.
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म "फाइटर" में काम करने के लिए तैयार हैं. फिल्म 30 सितंबर, 2022 को रिलीज की जाएगी. इसके अलावा ऋतिक अपनी फिल्म वॉर के सीक्वेंस में भी अहम किरदार निभाएंगे. बता दें ऋतिक के फैंस उनकी फिल्म कृष 4 का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि फिल्म की अभिनेत्री को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है. अब देखना यह होगा ऋतिक के साथ इस फिल्म में कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story