मनोरंजन

मीका सिंह को KRK की धमकी, कहा- कुत्ता गाना रिलीज करके दिखाएं

Neha Dani
11 Jun 2021 7:52 AM GMT
मीका सिंह को KRK की धमकी, कहा- कुत्ता गाना रिलीज करके दिखाएं
x
कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं कई लोग डरे हुए हैं पर वह चुप नहीं बैठेंगे और प्रतिक्रिया देंगे

फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान (Kamal R Khan) आए दिन अपने बयानों के चलते खबरों में छाए रहते है। अब हाल ही में कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में गायक मीका सिंह (Mika Singh) को चुनौती देते हुए उनपर बना गाना 'केआरके कुत्ता' रिलीज करने की चुनौती दी हैl

दरअसल जब सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' रिलीज हुई थी,उस दौरान केआरके ने फिल्म के रिव्यु के माध्यम से सलमान पर निशाना साधा था। इसके बाद सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का दावा भी ठोक दिया था। इसी बीच कमाल आर खान को मीका सिंह ने भी लताड़ लगाई थी। दोनों ने जमकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किये थे।


उसी दौरान मीका सिंह ने केआरके पर बना गाना 'केआरके कुत्ता' रिलीज करने की घोषणा की थी। उन्होनें कहा था कि वह जल्द ही ये गाना रिलीज करने वाले हैं। जिसका टीजर भी हाल ही में रिलीज किया है। मीका ने भी अपने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर शेयर किया और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द गाना रिलीज करने वाले हैं।


टीजर में कुत्ते के भौंकने की बैकग्राउंड म्यूजिक दिया गया है। वीडियो में मीका सिंह अपनी टीम के साथ काम करते नजर आ रहे हैं। वही मीका सिंह के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कमाल आर खान ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने मीका सिंह का नाम लिए बिना लिखा है कि, " यह गाना रिलीज करके दिखाएं।"
केआरके ने ट्वीट में लिखा है, 'इतना भौंकता क्यों है अगर औकात नहीं है सॉन्ग रिलीज करने की तो, डर मत बिंदास रिलीज कर, मैं चाहता हूं कि तू बस एक बार ये सॉन्ग रिलीज कर दे फिर देखl' हालांकि मीका सिंह ने अभी तक केआरके के इस ट्वीट का कोई जवाब नहीं दिया है।
बता दे कि, मीका सिंह ने यह भी कहा था कि केआरके पिछले 10 वर्षों से लोगों पर कमेंट कर रहे हैं। कई बार लोग नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं कई लोग डरे हुए हैं पर वह चुप नहीं बैठेंगे और प्रतिक्रिया देंगे

Next Story