मनोरंजन

केआरके के बेटे फैसल की ट्विटर पर एंट्री, अभिषेक बच्चन की सीख ने खींचा ध्यान

Neha Dani
18 July 2022 9:44 AM GMT
केआरके के बेटे फैसल की ट्विटर पर एंट्री, अभिषेक बच्चन की सीख ने खींचा ध्यान
x
आप कोई अच्छी फिल्म क्यों नहीं बनाते। इस पर अभिषेक ने उनकी फिल्म देशद्रोही का नाम लेकर मजे लिए थे।

केआरके यानी कमाल राशिद खान ट्विटर पर दिनभर बवाल मचाए रहते हैं। वह बॉलीवुड और फिल्म ऐक्टर्स पर अक्सर निशाना साधते हैं। कई बार वह अपनी फैमिली से भी इंट्रोड्यूस करवा चुके हैं। उनके बेटे फैसल ने ट्विटर जॉइन किया तो केआरके ने लोगों से उनका परिचय करवाते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के कमेंट सेक्शन में अभिषेक बच्चन के मैसेज का ध्यान सभी ने खींचा। अभिषेक ने फैसल का स्वागत किया है। दोनों के बीच चैट दिख रही है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि कमाल आर खान अभिषेक बच्चन को भी अक्सर ट्रोल करते रहते हैं।


अभिषेक ने किया स्वागत

अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह ट्रोलिंग करने वालों को भी खूब जवाब देते हैं। अब केआरके यानी कमाल राशिद खान ने ट्विटर पर अपने बेटे से लोगों को इंट्रोड्यूस करवाया तो अभिषेक ने उनका स्वागत किया। एबी ने लिखा, उधल-पुथल में स्वागत है। फैसल ने जवाब दिया, थैंक यू सर। इस पर अभिषेक ने लिखा है, मेहनत करो, अपने पेरेंट्स को गर्व महसूस करवाओ और पॉजिटिव रहो।

लोगों को हुई हैरानी

केआरके के ट्वीट पर अभिषेक बच्चन का जवाब देखकर लोग हैरान हैं। वे तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग अभिषेक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि वह केआरके से डरते हैं। कुछ हैरान हैं। वहीं कई लोगों ने लिखा है कि फैसल अब ट्विटर पर अपने पिता के कारनामे देखेगा।


अभिषेक से भिड़ते रहते हैं केआरके

फरवरी के महीने में केआरके और अभिषेक बच्चन के बीच ट्विटर पर तू-तू-मैं-मैं ने लोगों का ध्यान खींचा था। केआरके ने अभिषेक से कहा था कि आप कोई अच्छी फिल्म क्यों नहीं बनाते। इस पर अभिषेक ने उनकी फिल्म देशद्रोही का नाम लेकर मजे लिए थे।

Next Story