मनोरंजन

KRK का बड़ा दावा, आयुष्मान और वाणी की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' को बताया 'सॉफ्ट पोर्न'

Neha Dani
6 Dec 2021 10:57 AM GMT
KRK का बड़ा दावा, आयुष्मान और वाणी की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी को बताया सॉफ्ट पोर्न
x
जहां ट्विटर पर उन्हें 55 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

बॉलीवुड कलाकार और फिल्मों के क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R. Khan) उर्फ केआरके उन सितारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर दूसरे से पंगे लेने से बाज नहीं आते। साथ ही साथ केआरके अक्सर बॉलीवुड की फिल्मों के रिलीज होने से पहले अपनी भविष्यवाणी करते रहते हैं। हाल ही में अब उन्होंने एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' (Chandigarh Kare Aashiqui) को लेकर कुछ ऐसा कहा की सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, केआके ने इस फिल्म को अपने शब्दों में एक 'सॉफ्ट पोर्न फिल्म' बताया है।




केआरके ने एक ट्विटर पोल करते हुए फिल्म को ट्रोल किया है। उन्होंने लिखा, 'क्या आप सॉफ्ट पोर्न फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी थिएटर में देखेंगे?' इतना ही नहीं केआरके ने पोल के नतीजे दिखाते हुए फिल्म को ट्रोल भी किया, जिसमें 35 फीसदी मतदाताओं ने कहा कि वे सिनेमाघरों में 'चंडीगढ़ करे आशिकी' देखेंगे। उन्होंने लिखा, 'सर्वे रिजल्ट- 35% हताश और थरकी लोग 'सॉफ्ट पोर्न फिल्म' चंडीगढ़ करे आशिकी देखना चाहते हैं। मतलब फिल्म पहले दिन 3 से 4 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रहेगी।
फिल्म का बजट लगभग 70 करोड़ है!' बता दें आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर 'चंडीगढ़ करे आशिकी' 10 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म का टाइटल आयुष्मान खुराना के अलावा किसी और ने नहीं सुझाया था। इस फिल्म के जरिए आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन दिखाई देगी।


आपको बता दें इससे पहले केआरके ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की खिल्ली उड़ाई थी। हाल ही में फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसके बाद उन्होंने दीपिका की तुलना क्रिकेटर रमीज राजा से कर डाली थी। रमीज राजा पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेटर रहे हैं और इन दिनों क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंट्री करते दिख जाते हैं। केआरके आए दिन कोई ना कोई सितारे को लेकर दावा करते नजर आते हैं। गौरतलब है कि केआरके (KRK) अपने विवादित बयानों के लिए काफी मशहूर हैं। वह हर किसी न किसी मशहूर हस्ती पर कमेंट करने की वजह से विवादों में फंसे रहते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर केआरके की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, जहां ट्विटर पर उन्हें 55 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Next Story