मनोरंजन

KRK ने एक्टर सलमान खान को बताया- बुढ़ऊ एक्टर, ऐसे किया कटाक्ष

jantaserishta.com
12 Jan 2022 12:57 PM IST
KRK ने एक्टर सलमान खान को बताया- बुढ़ऊ एक्टर, ऐसे किया कटाक्ष
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ कमाल राशिद खान (KRK) का 36 का आंकड़ा रहा है। सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल राशिद खान अपने यूट्यूब चैनल और ट्विटर हैंडल के जरिए फिल्मों और कलाकारों पर टिप्पणी करते रहते हैं। हालांकि उनका तरीका इतना खराब होता है कि शायद ही किसी एक्टर के KRK के साथ अच्छे संबंध हैं। सलमान खान के साथ पहले भी भिड़ चुके KRK ने अब फिर एक बार उन्हें सोशल मीडिया पर रोस्ट किया है और कहा है कि वह एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं।

सलमान खान का किसी फिल्म में होना कभी उसके 100 या 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की गारंटी हुआ करता था लेकिन 'रेस-3' और 'दबंग-3' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। KRK ने सलमान खान की फिल्म राधे के बारे में आपत्तिजनक रिव्यू किया था जिसके बाद दबंग खान ने उनके खिलाफ पुलिस कंप्लेंट की थी। हालांकि अभी भी KRK उन्हें घेरने से बाज नहीं आते।


कमाल राशिद खान ने एक बार फिर कई ट्वीट करते हुए सलमान खान को घेरने का प्रयास किया है। कमाल राशिद खान ने लिखा, 'जब पत्रकारों ने कबीर खान से उनकी फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- ये बुढ़ऊ सठिया गया है बुढ़ापे में। तो वो कुछ भी बेतुका बोलता रहता है। मुझे ऐसे बुढ़ऊ एक्टर के साथ फिल्म करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जिसे एक्टिंग का 'ए' भी नहीं आता है। ठीक भी है।
बता दें कि हाल ही में कबीर खान ने कहा था कि सलमान खान एक्साइटमेंट में 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल को लेकर बयान दे गए हैं जबकि बेवजह सीक्वल बनाने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। KRK ने उनके बयान को ही तोड़-मरोड़कर ट्विटर पर पेश किया है। इतना ही नहीं KRK ने लिखा, 'बुढ़ऊ बेचारा एक हिट के लिए तरस रहा है। तो अब वो हर बड़े निर्देशक के साथ काम करना चाहता है। और बड़े निर्देशक उसके साथ काम नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उसे एक्टिंग नहीं आती है और फर्जी 6 पैक लगाकर काम चलाता है।'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story