मनोरंजन
KRK ने उड़ाया Tiranga के कलेक्शन का मजाक, कहा- सिर्फ मेकअप का खर्च निकलेगा
Rounak Dey
15 Oct 2022 5:25 AM GMT

x
रजित कपूर और सब्यसांची भट्टाचार्य जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं।
परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म Code Name: Tiranga शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट था लेकिन अफसोस कि फिल्म में उतना कुछ खास है नहीं। क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक से फिल्म को निगेटिव रिएक्शन मिल रहे हैं और अब इसी बीच सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल राशिद खान ने ट्वीट करके फिल्म और इसकी लीड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का मजाक उड़ाया है।
सिर्फ मेकअप का खर्च निकलेगा
KRK ने ट्वीट किया, 'एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'तिरंगा' ने पहले दिन 10 लाख रुपये कमाए हैं। यानि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80 लाख रुपये रहेगा। इस हिसाब से इसमें भूषण का हिस्सा 40 लाख रुपये रहेगा। यानि भूषण इसके जरिए परिणीति के मेकअप की लागत निकाल पाएंगे। क्योंकि फिल्म का बजट सिर्फ 25 करोड़ रुपये हैं। शानदार।'
फिल्म ट्रेलर से भी ज्यादा खराब!
बता दें कि फिल्म के ज्यादातर सीन्स में परिणीति चोपड़ा जरूरत से ज्यादा मेकअप के साथ नजर आई हैं। फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है और फिल्म में उतना भी जोर नहीं दिख रहा है जितना कि ट्रेलर में नजर आ रहा था। फिल्म को ज्यादातर क्रिटिक्स ने 5 में से सिर्फ 1 रेटिंग दी है, जो कि बहुत ज्यादा खराब है।
फिल्म की स्टार कास्ट
ऋभु दास गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं और उनके अलावा हार्डी संधू, शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर वर्मा, रजित कपूर और सब्यसांची भट्टाचार्य जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं।
Next Story