मनोरंजन

कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने रखा नन्ही बेटी का बेहद क्यूट नाम, लोगों ने कहा- झांसी की रानी का स्वागत है

Neha Dani
13 May 2022 10:26 AM GMT
कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने रखा नन्ही बेटी का बेहद क्यूट नाम, लोगों ने कहा- झांसी की रानी का स्वागत है
x
एक्ट्रेस को पुनर्विवाह, झांसी की रानी और कसम तेरे प्यार की जैसे शोज के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिला।

चेन्नई एक्सप्रेस एक्टर निकितन धीर और कसम तेरे प्यार की एक्ट्रेस कृतिका सेंगर हाल ही में माता-पिता बने हैं। ये दोनों टीवी के लोकप्रिय कपल है। दोनों की जोड़ी को उनके फैंस खूब प्यार देते हैं। हाल ही में कृतिका सेंगर ने 12 मई 2022 को बेबी गर्ल को जन्म दिया और अब खुद निकितन धीर ने सोशल मीडिया पर बेटी के आने की खुशी फैंस के साथ शेयर करते हुए अपनी बेटी के नाम की घोषणा की। निकितन धीर ने एक बहुत ही प्यारा सा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर डाला, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी का नाम बताया




निकितन धीर और कृतिका सेंगर ने ये रखा है बेटी का नाम

निकितन धीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कलरफुल इन्द्रधनुष पोस्ट किया, जिसमे ग्रीन, येलो, पिंक सहित कई अलग-अलग कलर्स नजर आ रहे हैं। इन्द्रधनुष पर तारे बने हुए हैं और वह बादलों ने उसे संभाला हुआ है। अपने इस पोस्ट ने थंगाबली निकितन धीर ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी की जन्म की तारीख और उसके नाम का भी जिक्र किया। निकितन धीर और कृतिका सगर ने अपनी नन्ही परी का नाम 'देविका धीर' रखा है, इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा अब साहसिक कार्य शुरू होता है।
फैंस ने कृतिका की बेबी गर्ल को बताया झांसी की रानी

इस पोस्ट को शेयर करते हुए कृतिका सेंगर ने कैप्शन में लिखा, 'हम अपनी बेटी के आगमन को आप सभी के साथ शेयर करके बहुत ही धन्य महसूस कर रहे हैं। धीर्स, हर-हर महादेव'। कृतिका सेंगर के पोस्ट को और उनकी नन्ही परी पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कुछ लोग तो उन्हें नन्ही झांसी की रानी बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई और इस दुनिया में छोटी सी झांसी की रानी का स्वागत है'। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, 'देविका धीर फ्यूचर स्टार है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों सबसे अच्छे माता-पिता बनेंगे। आपको बता दें कि कृतिका सेंगर ने शो झांसी की रानी में काम किया था, इस शो ने उन्हें दर्शकों का पसंदीदा बना दिया था।
बीते साल फैंस के साथ शेयर की थी न्यूज

निकितन धीर और कृतिका सेंगर टीवी के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं और दोनों के फैंस उन्हें बहुत ही चाहते हैं। निकितन धीर और कृतिका सेंगर की शादी 3 नवंबर 2014 में हुई थी और शादी के 7 साल बाद एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया। कृतिका सेंगर ने बीते साल नवंबर में अपने फैंस के साथ इस खुशी को शेयर किया था। एक्ट्रेस ने निकितन धीर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अभिनेत्री का बेबी बंप नजर आ रहा था। कृतिका सेंगर के शोज की बात करें तो एक्ट्रेस को पुनर्विवाह, झांसी की रानी और कसम तेरे प्यार की जैसे शोज के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिला।

Next Story