मनोरंजन

'आदिपुरुष' के लिए पहली पसंद नहीं थीं कृति सेनन, इन एक्ट्रेसेस ने ठुकराया था जानकी का किरदार

Rounak Dey
27 Jun 2023 10:23 PM IST
आदिपुरुष के लिए पहली पसंद नहीं थीं कृति सेनन, इन एक्ट्रेसेस ने ठुकराया था जानकी का किरदार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर देशभर में खूब हल्ला मचा हुआ है। इस फिल्म के डायलॉग से लेकर किरदारों तक पर दर्शक नाराजगी जता रहे हैं। फिल्म में प्रभास, राघव और कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आने वाली हैं। जानकी के लुक और किरदार में कृति सेनन छा गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए कृति सेनन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं।

फिल्म के लिए सीता की खोज के लिए मेकर्स ने काफी मेहनत की थी। खबरों के अनुसार 'आदिपुरुष' में जानकी का रोल पहले यह साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश को ऑफर किया गया था। कीर्ति सुरेश ने इस रोल के लिए हामी भी भर दी थी, और वह लगभग इस फिल्म के लिए कंफर्म थीं। लेकिन कीर्ति सुरेश ने 'आदिपुरुष' को रजनीकांत के साथ एक फिल्म की वजह से ठुकरा दिया।

बता दें कि आदिपुरुष भारत की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपए है। फिल्म में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान भी हैं, जोकि लंकेश के रोल में हैं। इसके अलावा सनी सिंह, शेष बने हैं तो वहीं देवदत्त नागे हनुमान के किरदार में हैं।

Next Story