मनोरंजन

फ्लोरल प्रिंट साड़ी में कृति सेनन ने बिखेरी जलवा, लेटेस्ट तस्वीरों मचाई तहलका

Rani Sahu
26 July 2022 12:30 AM IST
फ्लोरल प्रिंट साड़ी में कृति सेनन ने बिखेरी जलवा, लेटेस्ट तस्वीरों मचाई तहलका
x
बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस कृति सेनन को अगर सेल्फ मेड स्टार कहा जाए तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा

बॉलीवुड की बबली एक्ट्रेस कृति सेनन को अगर सेल्फ मेड स्टार कहा जाए तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. उनकी जबरदस्त एक्टिंग और खूबसूरती ही है जिसकी वजह से वो बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं. इसी बीच उनकी लेटेस्ट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है.

दरअसल, एक्टिंग के साथ-साथ कृति सेनन का फैशन सेंस भी उन्हें बी-टाउन में भी बेहद खास बनाता है. वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल हर अंदाज में वो बला की खूबसूरत लगती हैं.
कृति सेनन के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखकर आप अंदाज लगा सकते हैं कि उन्हें साड़ियां कितनी पसंद हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें एक बार फिर से उन्हें साड़ी पहने देखा जा रहा है.
लेटेस्ट तस्वीरों में कृति सेनन ने फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहन रखी है और बालों का बन बनाकर गुलाब लगा रखा है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है.
एसेसरीज की बात करें तो कृति सेनन ने सिर्फ इयररिंग्स ही पहने हैं. साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने आईज को हाईलाइट किया है और बाकी मेकअप को नॉर्मल रखा है.
इन सबके अलावा साड़ी के संग कृति सेनन ने बैकलेस ब्लाउज कैरी किया है. जो उनके लुक को और भी ज्यादा स्टनिंग और ग्लैमरस बना रहा है.


Next Story