मनोरंजन

कृति सेनन ने लगाई मदद की गुहार, बोली- 'जो हमारी हर दिन मदद करते हैं'...

Triveni
31 May 2021 2:46 AM GMT
कृति सेनन ने लगाई मदद की गुहार, बोली- जो हमारी हर दिन मदद करते हैं...
x
कोरोना वायरस के चलते देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से कई लोग परेसान हुए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कोरोना वायरस के चलते देशभर में लगे लॉकडाउन की वजह से कई लोग परेसान हुए। लेकिन ऐसे समय में फ्रंटलाइन वर्कर्स लोगों की मदद के लिए तत्पर नजर आए। फ्रंटलाइन वर्कर्स की तरह ही एक तबका ऐसा भी था जो ऐसे समय में भी लोगों के घरों में काम करेन आते रहे। ये लोग थे घरों पर काम करने वाले सहायक या सहायिकाएं। शायद इन लोगों को नजरअंदाज कर दिया गया था। लेकिन अब हाल ही में अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने फैंस से ऐसे लोगों की मदद की गुहार लगाई है।

कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में कृति ने घर पर काम करने वाले वर्कर्स की सहायता करने के लिए सोशल मीडिया पर ही आवाज बुलंद की है। कृति ने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने तरीके भी बताए हैं कि कैसे इन लोगों की मदद की जा सकती है।

कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कृति कुछ कह नहीं रही हैं। बल्कि वीडियो में टैक्स्ट लिखकर बताया है कि घर पर काम करने वालों की मदद कैसे की जा सकती है। वीडियो को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा है, 'आइए उनकी मदद करते हैं जो हर रोज हमारी मदद करते हैं।' इसके साथ ही कृति ने #WeAreInThisTogether हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।
कृति सेनन ने वीडियो में बताया कि हमें वर्कर्स को फाइनेंशियली हेल्प देने के साथ-साथ मेंटली और इमोशनली भी हेल्प करना है। कृति के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही साथ उनके तमाम फैंस उनके इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं। सभी लोग कृति के इस वीडियो पर कमेंट कर इस मुहिम में उनका साथ देने की बात कर रहे हैं।


Next Story