मनोरंजन

कृष्णा का सामी-सामी पर जबरदस्त डांस, बोले कपिल शर्मा है मेरे पापा

HARRY
20 Jun 2022 11:23 AM GMT
कृष्णा का सामी-सामी पर जबरदस्त डांस, बोले कपिल शर्मा है मेरे पापा
x

स्टार भारत के जरिए सिंगर मीका सिंह अपने लिए दुल्हन चुनने जा रहे हैं। नेशनल टीवी पर स्वयंवर रचाने जा रहे मीका दी वोहटी का पहला एपिसोड 19 जून को रिलीज किया गया। इस एपिसोड में मीका सिंह से शादी करने के लिए आईं 12 लड़कियों को दिखाया गया। इसके साथ ही एपिसोड में कॉमेडी स्टार्स कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, सिंगर शान, दिलेर मेहंदी मौजूद दिखे। शो के पहले एपिसोड में सितारों ने खूब मस्ती की लेकिन महफिल कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने धांसू डांस से लूट ली। जी हां, कृष्णा ने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हिट फिल्म पुष्पा के गाने 'सामी-सामी' पर जबरदस्त डांस किया। उनके इस डांस के लोग फैन हो गए हैं, फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

कृष्णा का सामी-सामी पर जबरदस्त डांस
सेट पर लंबा सा घूंघट डाले कृष्णा अभिषेक एंट्री करते हैं और गाने 'मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने...' पर जबरदस्त डांस करते हैं। फिर कॉमेडियन ऑडियंस में बैठे मीका सिंह के पास पहुंचते हैं और सामी-सामी पर डांस करते हैं। इस गाने पर डांस करते हुए कृष्णा-मीका दोनों स्टेज पर आ जाते हैं और देखते ही देखते वह सिंगर से शादी कर लेते हैं। जिसपर शान उन्हें टोकते हैं कि ये क्या किया तुमने।
कृष्णा बोले कपिल शर्मा है मेरे पापा
पहले एपिसोड में ही मीका सिंह और शान स्टेज पर थे और इसी बीच सिंगर दिलेर मेहंदी भी आ गए। उन्हें देखकर कृष्णा वापिस स्टेज पर आते हैं और डांस करने लगते हैं। फिर वह कहते हैं, 'मैं बहुत खुश हूं क्योंकि कप्पू यहां हैं। ये मेरे पापा है, इन्होंने ही मुझे लड़की बनाया है।'
लड़कियों के बीच हुई बहसबाजी
बता दें, पहले एपिसोड में सभी लड़कियों का इंट्रोडक्शन कराया गया। सभी अपने अंदाज से मीका सिंह का दिल जीतने के लिए आई हैं लेकिन आज रात के एपिसोड में लड़कियों के बीच तकरार देखने को मिलेगी। स्टार भारत की ओर से जारी प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि मीका के लिए लड़कियों के बीच अनबन शुरू हो चुकी है। फिलहाल, देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन बनेगी मीका सिंह की दुल्हनिया?
Next Story