मनोरंजन

सुर्खियों में आई कृष्णा श्रॉफ, मैगजीन के कवर पेज पर बिकिनी में नजर आएगी एक्टर की बहन

Neha Dani
2 Aug 2021 9:17 AM GMT
सुर्खियों में आई कृष्णा श्रॉफ, मैगजीन के कवर पेज पर बिकिनी में नजर आएगी एक्टर की बहन
x
इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'किन्नी किन्नी वारी' है।

बॉलिवुड स्टार जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) भले ही फिल्मों से दूर हों मगर वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने भाई टाइगर की तरह कृष्णा श्रॉफ फिटनेस फ्रीक हैं और उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब एक बार फिर कृष्णा श्रॉफ एक मैगजीन के कवर पेज पर बिकिनी (Krishna Shroff in Bikini) में नजर आने वाली हैं।



कृष्णा श्रॉफ ने मैगजीन का कवर पेज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। कृष्णा श्रॉफ फिटनेस और लाइफस्टाइल मैगजीन हैशटैग के कवर पेज पर बिकिनी में नजर आने वाली हैं। कृष्णा श्रॉफ इस तस्वीर में पिंक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में कृष्णा श्रॉफ की फिट और टोंड बॉडी के साथ उनके शरीर पर बने टैटूज भी नजर आ रहे हैं। देखें, कृष्णा श्रॉफ की यह तस्वीर:
वैसे बता दें कि कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। इस वीडियो में कृष्णा के साथ जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर और जन्नत जुबैर भी नजर आई थीं। इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'किन्नी किन्नी वारी' है। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया है।
कृष्णा श्रॉफ ने शेयर की अपनी टॉपलेस तस्वीर, फैंस के धड़के दिल


कृष्णा श्रॉफ ने इंडियनएक्सप्रेस डॉट कॉम से बातचीत करते हुए बताया कि उनका पहला रिलेशनशिप काफी सीरियस था। उन्होंने कहा, 'हम लोग 3 साल तक साथ थे। यह बहुत सीरियस रिलेशनशिप था। हम लोग साथ रहने लगे, साथ दुनियाभर में घूमे और साथ में काम किया।'
कृष्णा श्रॉफ ने बताया कि उनके इस रिलेशनशिप में ब्रेकअप बिल्कुल लड़ाई-झगड़े वाला नहीं था। दोनों लोग आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग हो गए थे। हालांकि कृष्णा श्रॉफ ने यह जरूर माना है कि इस ब्रेकअप के कारण पहली बार उनका दिल टूट गया था। मगर कृष्णा श्रॉफ ने इस ब्रेकअप से मोटिवेट होकर अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दिया।
कृष्णा श्रॉफ पिछले कुछ समय से बास्केटबॉल प्लेयर एबन हायम्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। पिछले साल नवंबर दोनों का ब्रेकअप हो गया। कृष्णा ने इस खबर को सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ शेयर किया था।
एक अन्य हालिया इंटरव्यू में कृष्णा श्रॉफ ने एबन हायम्स से ब्रेकअप पर भी खुलकर बात की। कृष्णा कहा इस ब्रेकअप से उन्होंने काफी कुछ सीख ली है और अब वह कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी नहीं बताएंगी। कृष्णा ने कहा कि अब वह अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं करेंगी।
कृष्णा श्रॉफ ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। इस वीडियो में कृष्णा के साथ जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर और जन्नत जुबैर भी नजर आई थीं। इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'किन्नी किन्नी वारी' है।



Next Story