मनोरंजन

कृष्णा श्रॉफ ने TIGER SHROFF को कंधे पर उठाया, हैरान हुए लोग

Triveni
25 March 2021 2:38 AM GMT
कृष्णा श्रॉफ ने TIGER SHROFF को कंधे पर उठाया, हैरान हुए लोग
x
जहां बॉलीवुड के टाइगर एक्शन स्टार के रूप में जाने जाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेसक | जहां बॉलीवुड के टाइगर एक्शन स्टार के रूप में जाने जाते हैं तो वहीं उनकी बहन कृष्णा भी अपनी फिटनेस और बोल्डनेस के कारण छाई रहती हैं। मगर इस बार भाई बहन ने मिलकर ऐसा कारनामा किया है जिसे देख फैंस भी हैरान हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने एक तस्वीर और वीडियोज शेयर किए हैं। एक तस्वीर में कृष्णा ने भाई टाइगर को अपने कंधे पर बिठा रखा है। वहीं टाइगर श्रॉफ अपनी मसल्स को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। इसके अलावा कृष्णा ने जो वीडियो शेयर की है उसमें उनके पैर टाइगर को उठाते हुए डगमगा जाते हैं। इन्हें शेयर करते हुए कृष्णा श्रॉफ लिखती हैं, 'टाइगर श्रॉफ हमेशा मेरी रक्षा करते हैं और मैं हमेशा उनको आगे बढ़ाती हूं। टाइगर श्रॉफ के साथ मेरा मजेदार वीडियो देखिए।'
यही नहीं कृष्णा ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह टाइगर श्रॉफ के किक से बचती हुई दिखाई दे रही हैं। भाई-बहन की इस मस्ती को देख ना सिर्फ फैंस बल्कि कई सेलिब्रिटीज भी पसंद कर रहे हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से लेकर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी तक ने इस तस्वीर पर कमेंट किया है।

वैसे भाई बहन की यह बॉन्डिंग हमेशा ही छाई रहती है। खुद कृष्णा ने यह बताया है कि टाइगर के अलावा दुनिया में उनके लिए कोई अगला शख्स नहीं है, जिस पर वह आंख बंद करके भरोसा कर सकें। जैसा कि सभी जानते हैं कृष्णा अपने भाई टाइगर और पिता जैकी श्रॉफ की तरह भले ही बॉलीवुड का हिस्सा नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है।


Next Story