मनोरंजन

जानिये कौन है मलाइका की खास दोस्त

Shantanu Roy
23 Oct 2021 3:34 PM GMT
जानिये कौन है मलाइका की खास दोस्त
x

जनता से रिश्ता। बॉलीवुड की स्टाइल दीवा मलाइका अरोड़ा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका अरोड़ा बीते कई सालों से बॉलीवुड का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने इंडस्ट्री में अपने कई अच्छे दोस्त बनाए हैं। समय के साथ ये दोस्त और भी खास होते चले गए। अब तो हाल ये है कि मलाइका अरोड़ा के ये दोस्त उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको मलाइका अरोड़ा के इन्हीं खास दोस्तों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम करीना कपूर खान का आता है। करीना कपूर खान और बीते कई सालों से एक दूसरे को जानती हैं। इन दोनों हसीनाओं को अक्सर साथ में पार्टी करते हुए देखा जाता है।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी मलाइका अरोड़ा के बेहद करीबी दोस्त हैं। शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा तो साथ में काम भी कर चुके हैं। कई अवॉर्ड शो में इन दोनों की दोस्ती साफ देखने को मिली थी।

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की इन हसीनाओं में से एक हैं जो कि मलाइका अरोड़ी की हर पार्टी में शामिल होती हैं। करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा की खूब जमती है।

फराह खान की तरह ही गीता कपूर भी मलाइका अरोड़ा की पक्की सहेली हैं। गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा तो इंडियाज बेस्ट डांसर को जज भी करती हैं। शो के सेट पर दोनों खूब मस्ती करती हैं।

शाहरुख खान की तरह ही गौरी खान भी मलाइका अरोड़ा की जान हैं। गौरी खान और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक साथ कई इवेंट्स का हिस्सा बन चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा और गौरी सालों से एक दूसरे को जानते हैं।

अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा की बहन है। बहन होने के साथ साथ अमृता अरोड़ा मलाइका की अच्छी दोस्त भी हैं। अक्सर इन दोनों बहनों को साथ में घूमते हुए देखा जाता है।

बॉलीवुड की जानीमानी फिल्ममेकर फराह खान भी मलाइका अरोड़ा की खास दोस्त हैं। फराह खान और मलाइका अरोड़ा ने मिलकर बॉलीवुड को मुन्नी बदनाम हुई जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं।

Next Story