मनोरंजन

जानिए कौन हैं खुशबू अत्रे? आंखें मिचियाने लगेंगे

Neha Dani
2 Sep 2022 10:52 AM GMT
जानिए कौन हैं खुशबू अत्रे? आंखें मिचियाने लगेंगे
x
इसमें उन्होंने पुलिस कॉन्सटेबल का किरदार निभाया था।

खुशबू अत्रे डिज्नी हॉटस्टार प्लस पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3' में रत्ना का किरदार निभा रही हैं। इसमें वह माधव मिश्रा उर्फ पंकज त्रिपाठी की पत्नी बनी हैं।


खुशबू अत्रे का जन्म 23 जून 1991 में मध्य प्रदेश के भरवाहा में हुआ था। इनके पापा का नाम प्रदीप आत्रे और मां का नाम अर्चना आत्रे है। भाई का नाम आदर्श आत्रे है।
करियर की शुरुआत
खुशबू अत्रे ने अपना करियर बतौर थिएटर आर्टिस से शुरू किया था। वह राजी, अकीरा और वोडका डायरीज जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

थिएटर किया
खुशबू ने 'एक नाटक की हत्या', 'रिचार्ज एट 99', 'एक रुपइया' और 'बड़े मीया दीवाने' जैसे प्ले किए हैं। उन्होंने साल 2012 में टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से टीवी डेब्यू किया है। हालांकि रोल बहुत छोटा था।

टीवी सीरियल
खुशबू ने 'उड़ान' और 'साथ निभाना साथिया' में भी अलग-अलग किरदार निभाकर पॉप्युलैरिटी हासिल की है। इसके अलावा इन्होंने क्राइम पेट्रोल और साधवान इंडिया में भी काम किया है।

टीवी सीरीज
खुशबू अत्रे को टीवी सीरीज 'एचआरएक्स हीरोज' में भी देखा गया था। इसमें उन्होंने पुलिस कॉन्सटेबल का किरदार निभाया था।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta