मनोरंजन

जानिए क्या करती है रेखा की 6 बहनें, अपनी फील्ड में सभी है 'महारथी'

Neha Dani
8 March 2022 3:48 AM GMT
जानिए क्या करती है रेखा की 6 बहनें, अपनी फील्ड में सभी है महारथी
x
वो एक हेल्थ एडवाइजर के तौर पर काम करती हैं।

Rekha's Sisters Photos and Story कई दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा से जुड़ी कई सारी बाते सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। रेखा का नाम उन स्टार्स में लिया जाता है, जिन्होंने अपने दम पर करियर बनाया। आपको बता दें की रेखा, ऐक्टर जेमिनी गणेशन की बेटी हैं। जैसा की आपको पता होगा की जेमिनी गणेशन तमिल सिनेमा में बहुत बड़ा नाम थे। तो वहीं रेखा की मां पुष्पावल्ली भी एक जानी-मानी ऐक्ट्रेस थीं। इस खबर में हम रेखा की बहनों की बात करने जा रहे है। तो चलिए जानते है क्या करती है रेखा की बहनें। आपको बता दें की रेखा की 6 बहनें है।

रेवती स्वामीनाथन (Revathi swaminathan)
रेखा की सभी बहनें अपने क्षेत्र में खूब नाम कमा रही है। रेखा की 6 बहनों में सबसे बड़ी बहन का नाम रेवती स्वामीनाथन (Revathi swaminathan) है। आपको बता दें कि रेवती स्वामीनाथन अमेरिका में एक जानी-मानी डॉक्टर हैं।
कमला सेल्वराज (Kamla Selvaraj)
रेखा की दूसरी बहन का नाम कमला सेल्वराज (Kamla Selvaraj) है। वो पेशे से एक डॉक्टर हैं। खबरों के मुताबिक, उनका चेन्नई में अपना अस्पताल है।
नारायणी गणेश (Narayani Ganesh)
बॉलीवुड स्टार रेखा की 6 बहनें है उनकी तीसरी बहन का नाम नारायणी गणेश है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारायणी पेशे से पत्रकार हैं और एक बड़े मीडिया हाउस में काम करती हैं।
विजया चामुंडेश्वरी (Vijaya Chamundeshwari)
रेखा की बहन विजया चामुंडेश्वरी (Vijaya Chamundeshwari) भी मेडिकल लाइन में हैं और वह एक फिटनस एक्सपर्ट हैं।
आपको बता दें की राधा रेखा की सगी बहन हैं। राधा भी एक अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। वो उस्मान शहीद से शादी करने के बाद अमेरिका में सेटल हो गई हैं।
जया श्रीधर (Jaya Shreedhar)
रेखा की सबसे छोटी बहन का नाम है जया श्रीधर, वो एक हेल्थ एडवाइजर के तौर पर काम करती हैं।
Next Story