मनोरंजन

करीना कपूर की आलीशान घर से लेकर कारों तक जानें कुल नेटवर्थ

Subhi
21 Sept 2023 10:23 AM IST
करीना कपूर की आलीशान घर से लेकर कारों तक जानें कुल नेटवर्थ
x

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद उन्होंने अब तक अपने करियर में कई हिट फिल्में दी। यही वजह है कि आज उनका नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। करीना कपूर क्योंकि कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं तो वह बचपन से ही लग्जरी लाइफ की जीती रही हैं। आज 21 सितंबर 2023 को एक्ट्रेस अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में हम आपको उनकी कुल नेटवर्थ के बारे में बताने वाले हैं।

मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर की बेटी करीना कपूर फिल्मों में आने से पहले ही लग्जरी लाइफ जीती थीं। 23 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वाली बेबो आज इंडस्ट्री की हाई पेड एक्टर्स में शुमार हैं। उनकी टोटल नेटवर्थ की बात करें तो करीब 60 मिलियन डॉलर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना कपूर एक फिल्म के लिए 10 करोड़ फीस चार्ज करती है। इसके अलावा हर साल करीब 10-12 करोड़ की कमाई करती हैं। जबकि महीने के हिसाब से ये आंकड़ा 1 करोड़ से ज्यादा का रहता है। एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा कई कंपनियों से ब्रांड एंबेसडर के तौर पर मोटी रकम वसूलती हैं।

बता दें कि, करीना कपूर की शादी सैफ अली खान से हुई है। दोनों मुंबई के एक लग्जरी अपार्टमेंट में रहते हैं। जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। इसके अलावा सैफ अली खान का पटौदी हाउस भी है जिसकी कीमत 800 करोड़ के आसपास बताई जाती है। इस घर की तस्वीरें अक्सर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

इसके अलावा करीना कपूर को अन्य एक्ट्रेसेस की तरह महंगी गाड़ियों का भी शौकीन है। उनके कार कलेक्श में र्सिडीज बेंज-एस क्लास,ऑडी- R8, लेक्सस LX 470, लैंड रोवर डिफेंडर और रेंज रोवर वोग जैसी कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। कुल मिलाकर करीना कपूर एक अच्छी लाइफस्टाइल जीती हैं।



Next Story