मनोरंजन

बंगला-फिल्मों समेत जानें एक्टर रणवीर सिंह की कुल संपत्ति

Subhi
6 July 2022 5:41 AM GMT
बंगला-फिल्मों समेत जानें एक्टर रणवीर सिंह की कुल संपत्ति
x
बॉलीवुड के 'बाबा' यानी रणवीर सिंह, 6 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी उन्हें सुबह से बधाइयां देते देखे जा रहे हैं।

बॉलीवुड के 'बाबा' यानी रणवीर सिंह, 6 जुलाई को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट (Happy Birthday Ranveer Singh) कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी उन्हें सुबह से बधाइयां देते देखे जा रहे हैं। साल 1985 में सिंधी परिवार में जन्मे रणवीर सिंह आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट के दम पर वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे हासिल करने का सपना करोड़ों लोग देखते हैं। आइए आज उनके खास दिन पर उनका नेट वर्थ जान लेते हैं-

रणवीर सिंह ने मायानगरी मुंबई में और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने 13 साल पूरे कर लिए हैं। एक्टर ने इस सालों में ना सिर्फ खुद को बनाया है बल्कि एक सफल बैकग्राउंड भी स्थापित कर लिया है। रणवीर की गिनती उन सितारों में होती है जो ना सिर्फ बुलंदियों के शिखर पर पहुंच चुके हैं। बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल भी फॉलो करते हैं।

रणवीर सिंह ने अपने करियर में चुनिंदा फिल्में ही की हैं। एक्टर ने अबतक 15 फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाया है। इन 15 फिल्मों में से कुछ ब्लॉक बस्टर साबित हुईं तो कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाईं। इतना ही नहीं एक्टर की दो फिल्में तो बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया इसी के बाद से उनकी प्राइज वैल्यू भी बढ़ती चली गई। आज के समय में रणवीर सिंह एक फिल्म करने का 50 करोड़ रुपए लेते हैं।

फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें तो, रणवीर सिंह एक साल में औसतन 21 करोड़ रुपए कमाते हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर की कुल संपत्ति 224 करोड़ रुपए के आस-पास है। फिल्मों के साथ-साथ एक्टर कई ऐड्स में भी नजर आते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर एक ऐड के लिए 4-5 करोड़ रुपए वसूलते हैं। रणवीर सिंह ने मुंबई के अलावा गोवा में भी एक आलीशान बंगला बनाया है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए है। रणवीर सिंह को गाड़ियों का काफी शौक है। एक्टर के गराज में मर्सिडीज़ बेंज जीएलएस, जैगवार एक्सजेएल, मारुति सुजुकी सियाज, लैंड क्रूजर प्राडो, रेंज रोवर वोग और ऐस्टन मार्टिन रैपिड एस जैसी कारें हैं। एक्टर के कार कलेक्शन में 3 करोड़ की लैम्बोर्गिनी भी शामिल है।

Next Story