
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सारा अली खान और वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'कुली नंबर 1 ' का प्रमोशन कर रहे हैं. सारा अली खान ने फिल्म प्रमोशन के दौरान की वरुण धवन के साथ एक फोटो शेयर की है और इसके साथ ही उन्होंने वरुण धवन को 'चोर' भी बता दिया है. सारा अली खान ने वरुण धवन को 'कॉपी कैट' भी बताया है. इस तरह वरुण धवन और सारा अली खान की यह फोटो तो वायरल हो ही रही है, इसके साथ ही उनका यह कैप्शन भी खूब पसंद किया जा रहा है
सारा अली खान ने वरुण धवन के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'वरुण धवन बिगड़ैल है. शायरी चोर, कॉपी कैट. चिंता मत करो मेरे पास और भी कई ट्रिक्स हैं. मैं ओजी कवियत्री हूं- तुम यह भूल गए थे.' इस तरह सारा अली खान ने वरुण धवन की खिंचाई की है और उनकी इस फोटो को लगभग 10 लाख लाइक्स मिल चुके हैं.
सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म 'कुली नंबर 1' को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर क्रिसमस 2020 पर रिलीज किया जाएगा





