![जानिए, वरुण धवन और नताशा दलाल की दिलचस्प लव स्टोरी जानिए, वरुण धवन और नताशा दलाल की दिलचस्प लव स्टोरी](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/04/24/1029234--.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर यानी वरुण धवन इंडस्ट्री के एक जाने माने कलाकार हैं। आज वरुण का जन्मदिन है। उनका जन्म 24 अप्रैल, 1987 को मुंबई में निर्देशक डेविड धवन के घर में हुआ था। वरुण डेविड के छोटे बेटे हैं। वरुण ने अपने करिण की शुरुआत साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'माई नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के के तौर पर काम करने के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में आई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। वरुण की लव लाइफ भी काफी फिल्मी है। उन्होंने इसी साल 24 जनवरी को अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ शादी की है। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के बाद वरुण का ये पहला जन्मदिन है। वहीं अगर उनकी लवस्टोरी की बात करें तो वो भी काफी दिलचस्प है। तो चलिए बताते हैं उनकी लव स्टोरी के बारे में।