मनोरंजन

जानिए खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी की लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में...

Tara Tandi
26 Jun 2022 8:31 AM GMT
जानिए खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी की लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में...
x
दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ। टीवी का प्रसिद्ध रियलिटी शो खतरो का खिलाड़ी सीजन 12 जल्द प्रसारित होने वाला है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ। टीवी का प्रसिद्ध रियलिटी शो खतरो का खिलाड़ी सीजन 12 जल्द प्रसारित होने वाला है। 2 जुलाई से खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन आएगा। शो में प्रतिभाग करने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट सामने आ गई है। इस बार जन्नत जुबैर, मोहित मलिक, रुबीना दिलैक, तुषार कालिया, श्रीति झा, निशांत भट्ट, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, राजीव अदतिया, फैजल शेख, एरिका पैकर्ड, चेतना पांडे, कनिका मान और प्रतीक सहजपाल शो में नजर आएंगे। इस शो को फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। इसके पहले भी खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन को रोहित शेट्टी होस्ट कर चुके हैं। एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने के साथ ही इस एडवेंचर्स शो के होस्ट के तौर पर भी रोहित शेट्टी को काफी पसंद किया गया है। बॉलीवुड में जुनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुके रोहित शेट्टी आज इंडस्ट्री के बड़े निर्देशकों में शामिल हो चुके हैं। जिनकी फिल्मों का फैंस को इंतजार रहता है। चलिए जानते है खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी की लाइफस्टाइल और नेट वर्थ के बारे में।

रोहित शेट्टी की करियर
रोहित शेट्टी का जन्म मुंबई में 14 मार्च 1973 को हुआ था। महज 17 साल की उम्र में वह फिल्म मेकिंग के करियर में आ गए थे। उस समय फूल और कांटे मूवी में उन्हें पहली सैलरी में 35 रुपये मिले थे। इस फिल्म में वह असिस्टेंट डायरेक्टर थे। 2003 में फिल्म जमीन के साथ उन्होंने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की। बाद में फिल्म गोलमाल, सिंघम जैसी हिट फिल्म देकर रोहित शेट्टी ने इंडस्ट्री ने अपनी पहचान बना ली।
रोहित शेट्टी की आलीशान घर
डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नवी मुंबई में एक खूबसूरत लग्जरी घर है। इस घर को रोहित ने साल 2013 में खरीदा था। घर की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके देशभर में कई रियर एस्टेट प्रॉपर्टी भी हैं।
रोहित शेट्टी का कार कलेक्शन
अपनी फिल्मों में महंगी गाड़ियां एक्शन के दौरान ब्लास्ट करने वाले रोहित शेट्टी के बाद खुद लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन है। रोहित शेट्टी के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, बेंज जैसी महंगी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत प्रति कार लगभग 1.2 करोड़ से 2 करोड़ तक है।
रोहित शेट्टी की कमाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कभी फिल्म की शूटिंग के दौरान रोहित तब्बू की साड़ी प्रेस किया करते थे। काजोल के स्पाॅट बाॅय के तौर पर काम किया करते थे। लेकिन आज रोहित शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे डायरेक्टर में से एक हैं। वह एक प्रोजेक्ट के लिए तकरीबन 25 से 30 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। रोहित शेट्टी खतरों फिल्मों के अलावा खतरों के खिलाड़ी की होस्टिंग से भी मोटी कमाई कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सीजन के लिए रोहित शेट्टी ने प्रति एपिसोड लगभग 49 लाख रुपये चार्ज किए थे। हालांकि उनकी फीस की पुष्टि नहीं हो सकी।
रोहित शेट्टी की नेट वर्थ
रोहित शेट्टी सालाना 36 करोड़ रुपये कमा लेते हैं तो वहीं महीने में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं। अगर रोहित शेट्टी की नेटवर्थ की बात करें तो वह लगभग 38 मिलियन डॉलर के मालिक हैं यानी भारतीय करेंसी में रोहित शेट्टी की कुल संपत्ति 280 करोड़ रुपये है। रोहित शेट्टी का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है। फिल्मों, निजी निवेश, उनके प्रोडक्शन हाउस और टीवी शो से रोहित की कमाई होती है।
Next Story