मनोरंजन

केएल राहुल हुए चोटिल तो एक्स्ट्रा केयरिंग हुईं गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी, एक महीने तक विदेश में रहेगा ये कपल?

Neha Dani
26 Jun 2022 9:04 AM GMT
केएल राहुल हुए चोटिल तो एक्स्ट्रा केयरिंग हुईं गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी, एक महीने तक विदेश में रहेगा ये कपल?
x
क्योंकि समय बदल गया है। बेटी और बेटा दोनो ही जिम्मेदार है। मैं चाहूंगा कि वे फैसला लें। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।”

बॉलीवुड के अन्ना यानि कि एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) कई जगहों पर एक साथ स्पॉट कर लिए जाते हैं। इन दोनों ने अब तो अपना रिश्ता भी ऑफिशियल कर दिया है। इतना ही नहीं ये दोनों एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते हुए भी दिखाई दे जाते हैं। इसी बीच कपल का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (KL Rahul Athiya Shetty Spotted Video) इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों कपल एयरपोर्ट से जर्मनी के लिए उड़ान भरते नजर आए हैं।

इस वीडियो को मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह मुंबई एयरपोर्ट पर के एल राहुल के साथ आथिया शेट्टी उड़ान भरने के लिए तेजी से अंदर जा रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस, ब्लू डेनिम जींस के ऊपर व्हाइट टॉप के साथ पर्पल कलर के स्वेटर में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत नजर आईं। तो वहीं, के एल राहुल काले रंग की ग्राफिक टी-शर्ट और बेज कलर के कार्गो पैंट में बेहद हैंडसम लगे। इस कपल का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, इसी के साथ अब इसपर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आथिया और केएल जर्मनी जा रहे हैं, जहां क्रिकेटर की कमर की चोट की सर्जरी होने वाली है। क्रिकेटर चोट के कारण भारत के इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए थे। इसी के साथ आपको बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी लगभग एक महीने के लिए जर्मनी में रहेंगे। ये कहना गलत नहीं होगा कि केएल की इस मुश्किल भरी घड़ी में आथिया उनका बखूबी साथ निभाती नजर आ रही हैं।


इसी के साथ आपको बता दें कि हाल ही में सुनील शेट्टी ने भी अपनी बेटी आथिया और के एल राहुल की शादी पर कमेंट करते हुए कहा था कि, "वह मेरी बेटी है, वह कभी न कभी शादी करेगी। मैं चाहता हूं कि मेरे बेटे की भी शादी हो जाए, जितनी जल्दी हो उतना अच्छा है। यह उनकी पसंद है। जहां तक केएल राहुल की बात है तो मैं उस लड़के से प्यार करता हूं। यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं क्योंकि समय बदल गया है। बेटी और बेटा दोनो ही जिम्मेदार है। मैं चाहूंगा कि वे फैसला लें। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।"

Next Story