मनोरंजन
दीपिका सिंह गार्डन में पतंग उड़ते आई नजर, देखें ये VIDEO
Shubhra Nandy
14 Jan 2021 5:17 PM IST

x
दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मकर संक्रांति सेलिब्रेट कर रही हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मकर संक्रांति सेलिब्रेट कर रही हैं. 'दीया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum)' फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह इस वीडियो में पहले पतंग लेकर दौड़ती हैं और फिर पतंग को छोड़ देती हैं. मकर संक्रांति के मौके पर पतंग उड़ाना तो बनता है और उन्होंने पतंगबाजी का भरपूर लुत्फ लिया. लेकिन दीपिका सिंह (Deepika Singh) को उनके शानदार डांस की वजह से जाना जाता है और वह इस वीडियो में भी जमकर डांस करती हैं.
टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'आज का दिन सूर्य को समर्पित है. आप पर सूर्य की कृपा बरसे, और आप को ढेर सारी खुशियां मिले और संपन्नता मिले. सभी को मकर संक्रांति री शुभकामनाएं...' दीपिका पादुकोण इस वीडियो में 'साथिया' फिल्म के गाने पर डांस कर रही हैं. उनके इस वीडियो पर फैन्स के कमेंट्स आ रहे हैं और उनके डांस को पसंद भी किया जा रहा है.
दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था. 2018 में वे वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी काम कर चुकी हैं. दीपिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.
Next Story





