मनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच किसिंग सीन, कपिल शर्मा ने पूछा ऐसा सवाल लोग चौंके

jantaserishta.com
22 Sept 2021 7:10 PM IST
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच किसिंग सीन, कपिल शर्मा ने पूछा ऐसा सवाल लोग चौंके
x

फाइल फोटो 

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' (Shershaah) के चलते सुर्ख़ियों में हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जहां परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) का किरदार निभाया है वहीं, कियारा आडवाणी विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा (Dimple Cheema) के रोल में नज़र आई हैं. फिल्म में इन दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग लाजवाब है जिसकी खूब तारीफ़ हुई है. आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा हाल ही में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी पहुंचे हुए थे, जहां कपिल ने एक्टर सिद्धार्थ से ऐसा कुछ पूछ लिया जिसे सुन सब हंस-हंस कर लोटपोट हो गए थे.

असल में फिल्म 'शेरशाह' में सिद्धार्थ और कियारा के बीच एक किसिंग सीन है. इसी किसिंग सीन पर सवाल करते हुए कपिल शर्मा ने पूछा, 'ये स्टोरी में लिखा था या आपकी क्रिएटिव इनपुट थी ?. कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'फिल्म शेरशाह की 90% कहानी शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की लाइफ से जस की तस ली गई है'. यह सुनते ही कपिल एक बार फिर अपने ख़ास अंदाज़ में सिद्धार्थ से पूछते हैं, 'और बाकी का 10%'. जिसे सुन कियारा और सिद्धार्थ अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं.
इसके बाद सिद्धार्थ हंसते हुए कहते हैं, 'नहीं नहीं … वो भी सब हमने किरदार के लिए किया, करना पड़ा, बहुत मुश्किल से, ज़बरदस्ती करना पड़ा'. सिद्धार्थ की यह बात सुन वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. आपको बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा को लेकर ऐसी ख़बरें हैं कि यह दोनों सीरियस रिलेशन में हैं. कियारा और सिद्धार्थ दोनों ने ही अपने रिलेशन को लेकर अबतक कुछ भी सार्वजानिक नहीं किया है और यह खुद को अच्छा दोस्त ही बताते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story