मनोरंजन

सलमान खान को स्टेज पर किया Kiss, दौड़ते हुए पहुंची भारती सिंह और फिर...

Nilmani Pal
21 Nov 2021 9:57 AM GMT
सलमान खान को स्टेज पर किया Kiss, दौड़ते हुए पहुंची भारती सिंह और फिर...
x

टीवी शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) अलग अलग वजहों से चर्चा में बना रहता है। कभी शो के कंटेस्टेंट्स की लड़ाई और प्यार इसकी वजह होती है तो कभी शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan)। इस बार शो में भारती सिंह (Bharti Singh) पहुंचीं और सलमान खान (Salman Khan) के साथ खूब मस्ती की। इसका प्रोमो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां दोनों सितारों के प्यारे बॉन्ड को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल कुछ देर पहले ही कलर्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान के साथ भारती सिंह नजर आ रही हैं। भारती सिंह की एंट्री गाने 'साथिया तूने क्या किया' के साथ होती है और वो सलमान खान के साथ डांस करती हैं। वहीं सलमान के साथ डांस करते करते भारती उन्हें किस कर लेती हैं और फिर जोर से गुदगुदी कर देती हैं। इस पर सलमान खान भी हंस पड़ते हैं।

इसके बाद प्रोमो में भारती सिंह के साथ हर्ष भी नजर आते हैं। प्रोमो में भारती, सलमान से कहती दिख रही हैं, 'मेरा खुद का चैनल है। हम दोनों पति पत्नी बहुत शांड़े हैं, वायकॉम 18 पर इतना काम किया, पैसा खींचा और फिर अपना चैनल बनाया। आप और हम मिल जाते हैं, 6 महीना आप लूटो इनको, 6 महीना हम लूटेंगे। वायकॉम 18 को भाईकॉम 18 बना देते हैं।'

भारती का मजाकिया अंदाज

बता दें कि भारती सिंह को उनके मजाकिया अंदाज के लिए ही जाना जाता है। भारती जहां भी मौजूद होती हैं, अपनी क्यूटनेस और मस्ती से सभी का दिल जीत लेती हैं। ऐसे में जब वे सलमान के साथ स्टेज पर मौजूद थीं, तो सलमान की भी हंसी नहीं रुकती है। इस प्रोमो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।


Next Story